गर्मियों का राजा… जमशेदपुर में यहां मिलती है नोलन गुड़ की लस्सी, स्वाद के दीवानों की लगती है लंबी लाइन

Share to your loved once


Last Updated:

Jamshedpur Nolen Gur Lassi: जमशेदपुर-रांची एनएच 33 पर गिरधारी ढाबा की नोलन गुड़ लस्सी 60 रुपये में बेहद मशहूर है. ताजा दूध दही से बनी यह लस्सी मिट्टी के गिलास में परोसी जाती है. इसे पीने वालों की लंबी लाइन लग जाती है. आइये जानते हैं इस लस्सी की कीमत.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर: गर्मियों का मौसम आते ही लोग ठंडक देने वाले पेय पदार्थ की तलाश में निकल पड़ते हैं. कोई ठंडा शरबत पीता है तो कोई नींबू पानी… लेकिन लस्सी का जो मजा है. वह अलग ही होता है. खासकर अगर लस्सी गुड़ से बनी हो तो उसका स्वाद और भी खास हो जाता है. ऐसी ही एक खास लस्सी इन दिनों जमशेदपुर से रांची जाने वाले नेशनल हाईवे-33 पर स्थित गिरधारी ढाबा में लोगों को अपनी ओर खींच रही है. यहां स्वाद के दीवानों की लंबी लाइन लगी रहती है. आइये जानते हैं इस लस्सी की खासियत के बारे में.

जमशेदपुर का यह ढाबा गर्मियों में अपनी ‘नोलन गुड़ की लस्सी’ के लिए काफी मशहूर हो गया है. मात्र ₹60 में मिलने वाली यह लस्सी स्वाद और शुद्धता दोनों में लोगों का दिल जीत रही है. सबसे खास बात यह है कि इस लस्सी को बनाने का तरीका बिल्कुल देसी और पारंपरिक है, जो इसे बाकी जगहों से अलग बनाता है.

गुड़ से तैयार होती है लस्सी

यहां के ढाबा संचालक श्याम सुंदर बताते हैं कि उनके पास खुद की खटाल है. वहीं, से ताजा दूध आता है और उसी दूध से गाढ़ा दही जमाया जाता है. यह दही इतना गाढ़ा होता है कि लस्सी का स्वाद अपने आप ही बेहतर हो जाता है. इसके बाद इस दही को करीब आधे से एक घंटे तक अच्छे से फेंटा जाता है और उसमें खास ‘नोलन गुड़’ मिलाया जाता है. इस पूरी प्रक्रिया के बाद ही यह तैयार होती है . जो कि एकदम शुद्ध, ठंडी और स्वाद से भरपूर लस्सी होती है.

शुद्ध और स्वादिष्ट है ये लस्सी

इस लस्सी की एक और खास बात है कि इसे मिट्टी के गिलास में परोसा जाता है. मिट्टी के बर्तन में पीने से लस्सी का स्वाद और भी बढ़ जाता है और एक देसी खुशबू भी आती है, जो हर घूंट को खास बना देती है. ऊपर से डाली गई मलाई इसका स्वाद और भी लाजवाब कर देती है. यहां लस्सी पीने आए रवि बताते हैं कि वे जब भी इस रास्ते से गुजरते हैं तो यहां जरूर रुकते हैं. ठंड के मौसम में चाय और गर्मियों में यही लस्सी उनका पसंदीदा पेय बन जाता है. उनका कहना है कि शहर में ऐसा शुद्ध और स्वादिष्ट लस्सी मिलना मुश्किल है.

बता दें कि गिरधारी ढाबा की यह लस्सी अब सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि यात्रियों के लिए एक खास अनुभव बन चुकी है. सड़क यात्रा के दौरान यहां रुककर एक गिलास लस्सी पीना लोगों के लिए किसी छोटे से त्योहार जैसा एहसास देता है. अगर आप भी इस गर्मी में कुछ अलग और सुकून देने वाला पीना चाहते हैं तो नेशनल हाईवे 33 पर स्थित इस ढाबे की नोलन गुड़ लस्सी जरूर चखें. एक बार स्वाद लिया, तो बार-बार आने का मन जरूर करेगा.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP