मुंबई इंडियंस की हार के 5 विलेन, जिनकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स के सिर बंधा जीत का सेहरा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

मुंबई इंडियंस की हार के 5 विलेन, जिनकी वजह से दिल्ली के सिर बंधा जीत का सेहरा

Last Updated:

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने जिस अंदाज में आईपीएल 2026 की शुरुआती की थी वो लय दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बरकरार नहीं रख पाई, जिससे टीम को हार का सामना करना पड़ा. मुंबई को अपने इस दूसरे मुकाबले में 6 विकेट से शिकस्त मिली. मुंबई के 5 खिलाड़ियों ने इस मैच में निराश करते हुए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया.

मुंबई इंडियंस की हार के 5 विलेन, जिनकी वजह से दिल्ली के सिर बंधा जीत का सेहराZoom

मुंबई इंडियंस की हार के 5 विलेन.

नई दिल्ली. केकेआर के खिलाफ जीत से आईपीएल 2026 की शानदार शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस टीम को अपने दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से शिकस्त मिली. दिल्ली ने अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में 5 बार की चैंपियन टीम को 6 विकेट से हराया. मुंबई इस मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों खेमे में ही कमजोर नजर आई. इस मैच में टीम की कप्तानी संभालने वाले सूर्यकुमार यादव ने प्रेजेंटेशन में कहा कि टीम ने 15-20 रन कम बनाए, जिसके बाद दिल्ली के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाज की, जिससे मेजबानों को जीत मिल गई. चलिए हम आपको मुंबई के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते तो टीम को जीत मिल सकती थी.

तिलक वर्मा का नहीं चला बल्ला
रेयान रिकेल्टन के रूप में मुंबई इंडियंस को 18 रन के टीम स्कोर पर पहला झटका लगा तो तिलक वर्मा से उम्मीद थी कि वह रोहित शर्मा के साथ अच्छी पार्टनरशिप करके पारी को संभालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. तीन नंबर पर आए तिलक वर्मा खाता भी खोलने में कामयाब नहीं हो सके. उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और डक का शिकार हो गए. उनके आउट होने से मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ा दीं, जिसका असर टीम के स्कोर पर पड़ा.

तिलक वर्मा का नहीं खुला खाता.

उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे रदरफोर्ड
मुंबई इंडियंस ने 71 रन के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए थे. अच्छी बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा को अक्षर पटेल ने नीतीश राणा के हाथों कैच आउट करा मुंबई को बड़ा झटका दिया. उनके जाने के बाद क्रीज पर आए शेरफेन रदरफोर्ड से टीम को एक इम्पैक्टफुल पारी की उम्मीद थी, क्योंकि कप्तान सूर्यकुमार यादव एक छोर पर टिककर बैटिंग कर रहे थे. हालांकि, रदरफोर्ड 7 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने, जिससे टीम और मुश्किल में आ गई. रदरफोर्ड ऐसे बल्लेबाज हैं, जो चंद गेंदों में स्कोरबोर्ड की रफ्तार को बढ़ा सकते हैं, लेकिन इस मुकाबले में उनका बल्ला फ्लॉप साबित हुआ.

इन तीन गेंदबाजों ने किया निराश
मुंबई ने भले ही 163 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन यह डिफेंड करने लायक स्कोर था, लेकिन गेंदबाजी अच्छी होती तब यह संभव था. जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर और दीपक चाहर ने तो अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे और कॉर्बिन बॉश का साथ नहीं मिला, जिसने दिल्ली के लिए जीत के रास्ते खोल दिए. शार्दुल, मयंक और कॉर्बिन की गेंदबाजों ओर प्लेयर ऑफ द मैच समीर रिजवी ने आसानी से बाउंड्री बटोरीं. शार्दुल ने 13 से ऊपर की इकॉनमी से रन लुटाए तो मयंक का इकॉनमी 10 रहा. कॉर्बिन बॉश का इकॉनमी भी 12 से ऊपर का रहा, जिससे मुंबई की टीम दिल्ली पर दबाव बनाने में सफल नहीं रही.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP