शाहरुख-सलमान का वो गाना, मां की ममता का बना मिसाल, 3 लीजेंड ने मिलकर बनाया कालजयी
नई दिल्ली. ‘ये बंधन तो प्यार का बंधन है’ बॉलीवुड के सबसे यादगार और भावनात्मक गीतों में से एक है, जो फिल्म ‘करण अर्जुन’ का हिस्सा है. इस गाने में शाहरुख खान और सलमान खान के बीच भाईचारे और अटूट रिश्ते को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है. इस गीत को कुमार सानू, उदित नारायण और अल्का याग्निक ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि इसका संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया है. गाने के बोल इंदिवर ने लिखे हैं, जो प्यार, त्याग और रिश्तों की गहराई को खूबसूरती से बयां करते हैं. फिल्म में यह गाना मां और बेटों के रिश्ते को भी मजबूती से पेश करता है. पुनर्जन्म और बदले की कहानी के बीच यह गीत भावनाओं का मजबूत आधार बनकर उभरता है. आज भी यह गाना परिवार और भाईचारे के प्यार का प्रतीक माना जाता है और लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है.