weekly lucky tarot reading horoscope 2 to 8 April 2026 | साप्ताहिक लकी टैरो राशिफल 6 से 12 अप्रैल | बुध गोचर से इस सप्ताह सिंह, तुला समेत 5 राशियों को

Share to your loved once


Last Updated:

Weekly Lucky Tarot Horoscope, 6 to 12 April 2026: अप्रैल के इस सप्ताह बुध मीन राशि में गोचर करने वाले हैं और मंगल उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए शानदार रहने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वालों को परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं अप्रैल के इस सप्ताह 6 से 12 अप्रैल तक किन किन टैरो राशि वालों को ग्रहों के गोचर और शुभ योग का फायदा मिलेगा…

बुध गोचर से इस सप्ताह 5 राशियों को मिलेंगे अच्छे अवसर, हर क्षेत्र में होगा लाभZoom

Weekly Lucky Tarot Horoscope, 6 to 12 April 2026: अप्रैल का यह सप्ताह 6 से 12 अप्रैल 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अप्रैल के इस सप्ताह में बुध मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही मंगल, सूर्य और शनि ग्रह मौजूद हैं. इस तरह मीन राशि में चार ग्रहों की युति से चतुर्ग्रही योग, आदित्य मंगल योग, बुधादित्य योग समेत कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. साथ ही इस सप्ताह मंगल उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो शनि भी उदय होने जा रहे हैं. ग्रहों के गोचर और राजयोग के प्रभाव से 5 टैरो राशिफल वालों के लिए अप्रैल का यह फलदायक रहने वाला है. इन राशियों को करियर, परिवार, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति समेत जीवन के कई क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं अप्रैल के इस सप्ताह 6 से 12 अप्रैल तक का समय किन किन टैरो राशिफल वालों के लिए अच्छा होने वाला है…

मेष (नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह नई संभावनाएं लेकर आ रहा है. इस सप्ताह मेष राशि वालों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रहीं समस्याएं खत्म होती जाएंगी और हर कदम पर भाग्य का भी साथ मिलेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और अपने कामकाज से सभी को प्रभावित भी करेंगे. व्यापारियों के लिए भी इस सप्ताह लाभ के योग बन रहे हैं और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है. परिवार का हर कदम पर सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे जरूरी निर्णय आसानी से ले पाएंगे.

कर्क (फाइव ऑफ वैंड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से काफी फायदेमंद रहने वाला है. कर्क राशि वालों का इस सप्ताह रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और मकान व वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है. परिवार में अगर कोई समस्या चल रही है तो किसी बड़े बुजुर्ग के माध्यम से वह दूर हो जाएगी और रिश्तों में फिर से मजबूती आएगी. इस राशि के कुछ सिंगल जातकों के रिश्ते की बात इस सप्ताह आगे बढ़ सकती है, जिससे परिवार में काफी हलचल रहेगी. प्रतीयोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का शुभ फल मिलेगा.

सिंह (जजमेन्ट) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि वालों की अप्रैल के इस सप्ताह धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी और सुस्त पड़े बिजनेस में भी अच्छा लाभ देखने को मिलेगा. इस सप्ताह आपके द्वारा सोचे गए सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे और समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा. माता-पिता या संतान की सेहत को लेकर चिंतित हैं तो अब से आपकी टेंशन कम होने लगेगी और सेहत में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है, उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्रों को इस दिशा में सफलता मिलेगी.

तुला (फाइव ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि वालों को इस सप्ताह कई परेशानियों से राहत मिलेगी और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं. ग्रहों के शुभ प्रभाव की वजह से इस सप्ताह आपका बिजनेस दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेगा. इस सप्ताह आपके अटके हुए कई कार्य पूरे होने से आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा. बच्चों की तरक्की को देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और घर पर कोई शुभ कार्य भी हो सकता है.

धनु (थ्री ऑफ वैंड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि वालों को इस सप्ताह पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और पुराने विवादों से मुक्ति भी मिलेगी. लंबे समय से अटके काम किसी सरकारी अधिकारी की मदद से पूरे हो सकते हैं और प्रियजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक साबित होगी. इस सप्ताह धनु राशि वालों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और धन भी खर्च कर सकते हैं. लव लाइफ वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, लव पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे.

About the Author

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP