पके हुए केलों को फेकिए नहीं, बिना अंडों के ऐसे बनाएं सॉफ्ट स्पंजी Banana केक, रेसिपी भी है आसान
Eggless banana cake recipe: बच्चों को केक मिल जाए तो वो खुश हो जाते हैं. खाना छोड़कर उनका बस चले तो बस केक ही खाते रहें. अब हर दिन आप मार्केट से केक तो नहीं खरीद सकते हैं तो क्यों न घर पर ही एगलेस बनाना केक (Eggless banana cake) बनाएं. केला एक ऐसा फल है, जिसे लोग सबसे अधिक खरीदते हैं. ये सस्ता होता है, इसलिए लोग इसे अधिक खरीदते हैं, लेकिन कई बार ये रखे-रखे बहुत अधिक गल-पक जाते हैं. छिलके काले पड़ जाते हैं. अक्सर, लोग इन पके हुए केलों को खराब समझकर फेक देते हैं, लेकिन आप ये गलती न करें. आप घर पर ही इन केलों से बिना अंडे वाला टेस्टी केक बनाकर बच्चों को खाने के लिए दे सकते हैं. बिना अंडे वाला केले से बना केक बनाने की रेसिपी बता रही हैं मास्टर शेफ पंकज भदौरिया. देखिए ये वीडियो और स्टेप बाई स्टेप आसान तरीके से केले वाला केक (Banana cake) बनाएं.