कुछ इस अंदाज में बनाएं कच्चे आम और प्याज की चटनी, गर्मियों का सुपरफूड, खट्टे-मीठे टेस्ट से खाना होगा टेस्टी

Share to your loved once


Last Updated:

गर्मियों में खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को ठंडक देना भी जरूरी हो जाता है. ऐसे में कच्चे आम और प्याज की चटनी एक शानदार ऑप्शन है, जो अपने खट्टे-मीठे और हल्के तीखे स्वाद से हर साधारण खाने को भी टेस्टी बना देती है. यह चटनी सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि गर्मी से राहत देने में भी मदद करती है, इसलिए इसे गर्मियों का देसी सुपरफूड भी कहा जाता है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी…

ख़बरें फटाफट

कुछ इस अंदाज में बनाएं कच्चे आम और प्याज की चटनी, गर्मियों का सुपरफूडZoom

गर्मियों में जब भूख कम लगती है और शरीर को ठंडक देने वाले खाने की जरूरत होती है, तब कच्चे आम और प्याज की चटनी एक परफेक्ट देसी सुपरफूड बनकर सामने आती है. इसका खट्टा-मीठा और हल्का तीखा स्वाद न सिर्फ खाने का मजा बढ़ाता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है. कच्चा आम शरीर की गर्मी कम करने और हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है, वहीं प्याज भी गर्मी से बचाने में कारगर माना जाता है, इसलिए यह कॉम्बिनेशन गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

इस चटनी को बनाना भी बेहद आसान है और इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगती. सबसे पहले एक कच्चा आम छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके साथ 1-2 प्याज, हरी मिर्च, थोड़ा सा काला नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालकर मिक्सी में पीस लें. चाहें तो स्वाद संतुलित करने के लिए थोड़ा सा गुड़ या चीनी भी डाल सकते हैं. कुछ लोग इसमें भुना जीरा या पुदीना भी मिलाते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी ताजगी भरा हो जाता है.

हेल्थ बेनिफिट्स भी जानें
इस चटनी की खासियत सिर्फ इसका स्वाद नहीं, बल्कि इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं. कच्चा आम विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी को मजबूत करता है और शरीर को अंदर से ठंडा रखता है. साथ ही यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है और गर्मियों में होने वाली भूख की कमी को भी दूर करता है. प्याज भी शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे लू लगने का खतरा कम हो सकता है.

साइड डिश के रूप में
गर्मियों में यह चटनी एक बेहतरीन साइड डिश के रूप में काम करती है. इसे आप रोटी, पराठा, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ आसानी से खा सकते हैं. इसका खट्टा-मीठा स्वाद साधारण खाने को भी स्वादिष्ट बना देता है. खास बात यह है कि यह चटनी हल्की होती है और पेट पर भारी नहीं पड़ती, इसलिए इसे रोज के खाने में भी शामिल किया जा सकता है.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP