मीठी या नमकीन… 5 मिनट में बनाएं छाछ से लस्सी, तुरंत मिलेगी ताजगी, पेट भी रहेगा साफ, जानें Recipe

Share to your loved once


Last Updated:

Summer Lassi Recipe: इसमें मौजूद प्राकृतिक प्रोबायोटिक तत्व पाचन को दुरुस्त रखते हैं और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते. तेज धूप से लौटने के बाद एक गिलास ठंडी छाछ लस्सी थकान दूर कर देती है और मन को तरोताजा कर देती है.

Lassi Recipe: गर्मी में शरीर को तुरंत ठंडक देने के लिए घर की देसी छाछ से बनी लस्सी सबसे बढ़िया विकल्प मानी जाती है. इसे बनाने में न समय लगता है, न ज्यादा सामान की जरूरत पड़ती है. सिर्फ 5 मिनट में तैयार होने वाली यह लस्सी मेहमान नवाजी के साथ-साथ घर के सदस्यों के लिए भी बेहद फायदेमंद है. गांवों  में आज भी चाय की जगह ‘कुछ ठंडा हो जाए’ की मांग पर यही छाछ लस्सी परोसी जाती है.

इसमें मौजूद प्राकृतिक प्रोबायोटिक तत्व पाचन को दुरुस्त रखते हैं और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते. तेज धूप से लौटने के बाद एक गिलास ठंडी छाछ लस्सी थकान दूर कर देती है और मन को तरोताजा कर देती है. खास बात ये कि यह लस्सी पूरी तरह देसी, सस्ती और सेहतमंद पेय है, जो हर घर में आसानी से बन जाती है.

मीठा पसंद करने वालों के लिए लस्सी 
मीठा स्वाद पसंद करने वालों के लिए छाछ लस्सी को स्वादिष्ट बनाना बहुत आसान है. एक बर्तन में एक गिलास ताजी छाछ लें. इसमें 2 चम्मच शक्कर या स्वादानुसार मिश्री पाउडर मिलाएं. अब आधा कप ठंडा पानी डालकर मथनी या मिक्सर से अच्छी तरह फेंट लें. चाहें तो इसमें 2–3 बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा इलायची पाउडर या गुलाब जल की कुछ बूंदें मिला दें. ऊपर से बारीक कटे ड्राय फ्रूट्स डालकर इसे और भी आकर्षक बनाया जा सकता है. यह मीठी लस्सी बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है. गर्मी में यह शरीर को ठंडक देती है, साथ ही ऊर्जा भी प्रदान करती है.

काला नमक डालकर तैयार करें नमकीन लस्सी
अगर आप मीठा नहीं पसंद करते, तो छाछ लस्सी को नमकीन अंदाज में भी तैयार किया जा सकता है. एक गिलास छाछ में स्वादानुसार काला नमक, थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर और बारीक कटी हरी धनिया मिलाएं. चाहें तो एक चुटकी काली मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं। अब इसे अच्छी तरह फेंट लें, ताकि मसाले अच्छी तरह घुल जाएं. इसमें 2–3 बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा परोसें. यह नमकीन लस्सी पाचन के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है. गर्मी में लू से बचाव करती है और पेट को हल्का व ठंडा रखती है. खेत-खलिहान से लौटने वाले ग्रामीण अक्सर इसी नमकीन लस्सी से अपनी प्यास बुझाते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP