खाड़ी में युद्ध के बीच हज करने जाएंगे कितने लोग? 18 अप्रैल को रवाना होगा पहला जत्था

Share to your loved once


Last Updated:

Haj Yatra 2026 : हज यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 18 अप्रैल से पहला जत्था उड़ान भरेगा. इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाड़ी में तनाव को लेकर कई लोगों के मन में डर का माहौल है, लेकिन हज यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है. बड़ी संख्या में लोग इस मुकद्दस सफर के लिए तैयार हैं. अब तक किसी ने अपनी यात्रा रद्द नहीं कराई है. इस वर्ष करीब 1 लाख 75 हजार 25 हज यात्री मक्का और मदीना की पवित्र यात्रा पर जाएंगे.

अलीगढ़. हज यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. 18 अप्रैल को पहला जत्था रवाना होगा. अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध से जुड़े घटनाक्रमों के बीच भी हज यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है. बड़ी संख्या में लोग इस मुकद्दस सफर के लिए तैयार हैं. उत्तर प्रदेश के हज ट्रेनर मोहम्मद मोईन खान बताते हैं कि इस साल हज यात्रा को लेकर लोगों में किसी प्रकार का डर या खौफ नहीं है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान–अमेरिका से जुड़े हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. अब तक किसी ने अपनी यात्रा रद्द नहीं कराई है.

इस बार जाने वाले ज्यादा

मोईन कहते हैं कि इस वर्ष करीब 1 लाख 75 हजार 25 हज यात्री मक्का और मदीना की पवित्र यात्रा पर जाएंगे. पिछले साल के मुकाबले इस बार हज यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. यह संख्या पूरे भारत की है, जिसमें उत्तर प्रदेश से करीब 18,760 हज यात्री शामिल हैं, जबकि अलीगढ़ से लगभग 489 लोग इस पवित्र यात्रा पर जाएंगे. हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से कई बदलाव भी किए गए हैं. इस बार 20 दिन का शॉर्ट पैकेज शुरू किया गया है, खासकर बिजनेस क्लास यात्रियों के लिए. किचन की सुविधा खत्म कर बाहर की फूड कंपनियों से व्यवस्था की गई है.

ऐसे लोगों को इजाजत नहीं

पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग कमरों की व्यवस्था होगी और सभी हाजियों को स्मार्ट वॉच दी जाएगी, जिससे उनकी लोकेशन ट्रैक करने में आसानी होगी. सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी इस बार विशेष ध्यान दिया गया है. हाजियों की मेडिकल स्क्रीनिंग बहुत ही बारीकी से की गई है और गंभीर रूप से बीमार लोगों को सरकार की ओर से अनुमति नहीं दी गई है. मोईन खान कहते हैं कि पहला जत्था 18 अप्रैल को रवाना होगा, जो सबसे पहले मदीना पहुंचेगा. हज यात्रा की अवधि लगभग 42 दिनों की होगी, जिसके बाद वापसी का सिलसिला शुरू हो जाएगा

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP