दादरा नगर हवेली में फटा गैस सिलेंडर, हादसे में 4 लोगों की मौत
Last Updated:
Gas Cylinder Explosion In Dadra And Nagar Haveli: दादरा नगर हवेली के इंडस्ट्रियल एरिया में नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया. इसमें चार मजदूरों की मौत हो गई. कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस जांच जारी है.

प्रतीकात्मक तस्वीर.
केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली में शनिवार को एक भयानक औद्योगिक हादसा हो गया. यहां एक इंडस्ट्रियल इलाके में नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में जबरदस्त विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अनुसार हादसा शनिवार दोपहर इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री परिसर में हुआ. नाइट्रोजन गैस से भरा सिलेंडर अचानक फट गया, जिसकी तेज आवाज आसपास के कई इलाकों में सुनाई दी. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास मौजूद मशीनरी और संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं.
मौके पर मौजूद मजदूरों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विस्फोट की चपेट में आने वाले अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट के बाद पूरे इलाके में धुआं और धूल का गुबार छा गया. आसपास काम कर रहे अन्य मजदूर दहशत में भागने लगे. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बचाव कार्य शुरू किया.
दादरा नगर हवेली पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विस्फोट का कारण सिलेंडर में गैस का रिसाव या उसकी अनुचित हैंडलिंग हो सकता है. पुलिस ने फैक्ट्री मालिक और सुपरवाइजर से पूछताछ शुरू कर दी है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या सिलेंडर की सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं. केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को तत्काल मुआवजा देने और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है. प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. पुलिस ने कहा कि विस्फोट सही कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है.
About the Author
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें