कंजी आंखों वाली खूबसूरत बाला, ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी फिल्म, गंभीर बीमारी से हुईं ग्रस्त तो छोड़ा शोबिज
Last Updated:
वो बॉलीवुड अदाकारा जिसे दर्शक फिल्मों से ज्यादा ब्रैंड की वजह से पहचानते हैं. एक्ट्रेस को ‘बॉम्बे डाइंगि गर्ल’ और ‘लैकमी गर्ल’ जैसे नाम दिए गए थे. उन्होंने इन ऐड से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी. खूबसूरत बाला लीजा रे हैं. एक्ट्रेस को बॉलीवुड में मॉडल के तौर पर बेशुमार सफलता मिली, लेकिन वो एक अभिनेत्री के तौर पर कुछ खास पहचान नहीं बना पाईं. आखिरकार लीजा रे ने बॉलीवुड के ग्लैमर वर्ल्ड से हमेशा के लिए दूरी बना ली.
लीजा रे का जन्म 4 अप्रैल 1972 को कनाडा के टोरंटो में हुआ था. महज 16 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया. साल 1996 में नुसरत फतेह अली खान के मशहूर गाने ‘आफरीन-आफरीन’ में उन्होंने पहली बार स्क्रीन पर धमाल मचाया. इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म ‘नेताजी’ से अभिनय की शुरुआत की.(फोटो साभार इंस्टाग्राम lisaraniray)
साल 2001 लीजा रे के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था. उसी साल एक्ट्रेस ने आफताब शिवदासानी के साथ काम किया था. उन्होंने 25 साल पहले आई फिल्म ‘कसूर’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस थ्रिलर फिल्म में उनकी एक्टिंग और खूबसूरती दोनों को खूब सराहा गया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम lisaraniray)
कई म्यूजिक वीडियोज के जरिए लीजा ने अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी. फिल्मों के साथ ही म्यूजिक वीडियो में उनकी मौजूदगी वक्त के साथ मजबूत होती चली गई. एक्ट्रेस की फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट भी हुई. लीजा रे की फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट भी हुई थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम lisaraniray)
Add News18 as
Preferred Source on Google
दीपा मेहता के साथ लीजा रे फिल्म ‘वॉटर’ में नजर आई थीं. ये क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म ऑस्कर की दहलीज तक जा पहुंची थी. ‘वॉटर’ ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड थी. फिल्म जीत नहीं पाई थी, लेकिन इसने एक्ट्रेस को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाई थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम lisaraniray)
लीजा रे की जिंदगी आसान नहीं रही. साल 2009 में उन्हें मल्टीपल मायलोमा नामक ब्लड कैंसर का पता चला. यह बीमारी बहुत खतरनाक होती है और ज्यादातर लोग इससे हार मान लेते हैं, लेकिन लीजा ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने इलाज कराया और साल 2010 में स्टेम सेल ट्रांसप्लांट कराकर इस बीमारी पर जीत हासिल की.(फोटो साभार इंस्टाग्राम lisaraniray)
कैंसर से उबरने के बाद भी वे दवाइयों पर निर्भर रहीं, लेकिन अपनी जिंदगी को नई दिशा देने में लगी रहीं.कैंसर पर काबू पाने के बाद लीजा ने बॉलीवुड में वापसी की. साल 2015-2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘इश्क फॉरएवर’ से उन्होंने फिर से दर्शकों का ध्यान खींचा. इसके अलावा उन्होंने ‘वीरप्पन’ जैसी फिल्म में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.(फोटो साभार इंस्टाग्राम lisaraniray)
कैंसर से जंग जीतने के बाद लीजा रे काफी समय तक शोबिज की दुनिया से दूर रहीं. एक्ट्रेस ने साल 2012 में जेसन देहनी से शादी की. साल 2018 में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी जुड़वां बेटियों का स्वागत किया. एक्ट्रेस ने अपनी बेटियों का नाम सूफी और सोलेल रखा है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम lisaraniray)
अब वो फिल्मों से दूर एक लेखिका के तौर पर अपनी पहचान बना रही हैं. उन्होंने ‘क्लोज टू द बोन’ नामक बुक लिखी है. इस बुक में लीजा रे ने कैंसर के साथ अपनी जंग के साथ ही मां बनने की अपनी जर्नी के बारे में डिटेल में बात की है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम lisaraniray)