IPL 2026 Points Table में बड़ा बदलाव, धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स सबसे नीचे, टॉप पर पंजाब किंग्स

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, धोनी की चेन्नई सबसे नीचे

Last Updated:

IPL 2026 Points Table : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती 7 मुकाबलों के बाद एक तरफ जहां पंजाब किंग्स की टीम टॉप पर पहुंच गई है तो वहीं चेन्नई सुपर किग्स की टीम सबसे नीचे 10वें नंबर पर पहुंच चुकी है. दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है जो आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी.

आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, धोनी की चेन्नई सबसे नीचेZoom

आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स टॉप पर धोनी की चेन्नई सबसे नीचे

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें चार टीमों ने अब तक कुल 2-2 मैच खेले हैं जबकि बाकी के हिस्से 1 मुकाबले आए हैं. शुरुआती मैच खेले जाने के बाद पंजाब किंग्स की टीम लगातार दो जीत के साथ टॉप पर है जबकि अपने दोनों मुकाबले हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सबसे नीचे 10वें नंबर पर है. 5 टीमों ने अब तक एक मैच जीता है. आज आईपीएल में दो मुकाबले खेले जाएंगे. राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के पास दूसरी जीत दर्ज करने का मौका होगा. वहीं गुजरात टाइटंस अपना खाता खोलना चाहेगी. राजस्थान की टीम को नंबर एक से हटाकर पंजाब ने कुर्सी पर कब्जा जमाया है अब रॉयल्स इसे वापस हासिल करना चाहेंगे.

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में शुक्रवार को 5 विकेट से हराया. मेहमान टीम ने 210 रन का लक्ष्य 8 गेंद रहते हासिल कर लिया. कप्तान श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी और कूपर कॉनॉली के 22 गेंदों में 36 रन की बदौलत पंजाब ने जीत दर्ज की. कॉनॉली की इस पारी से वह कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगक्रिश रघुवंशी को ऑरेंज कैप रैंकिंग में पीछे छोड़कर आगे निकल गए.

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 की अंक तालिका में दो मैचों में दो जीत के साथ टॉप स्थान हासिल कर लिया है. दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स जबकि तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम है. चौथे स्थान पर दिल्ली की टीम है तो पांचवें नंबर पर मुंबई काबिज है. चेन्नई अभी तक इस सीजन में अपना खाता नहीं खोल पाई है.

ऑरेंज कैप

कॉनॉली की पारी से वह ऑरेंज कैप रैंकिंग में 108 रन के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं. उन्होंने केकेआर के स्टार अंगक्रिश रघुवंशी को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम दो मैचों में दो अर्धशतक हैं. आयुष म्हात्रे की शानदार 73 रन की पारी ने सीएसके को 200 रन के पार पहुंचाया और वह रन बनाने वालों की टॉप-10 सूची में शामिल हो गए.

पर्पल कैप

पीबीकेएस के तेज गेंदबाज विशाक विजयकुमार ने दो विकेट लेकर पर्पल कैप रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया. उन्होंने दो मैचों में 5 विकेट लेकर एसआरएच के जयदेव उनाडकट को पीछे छोड़ दिया. युजवेंद्र चहल ने सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का विकेट लेकर तालिका में आगे बढ़े, जबकि अंशुल कम्बोज ने कॉनॉली और श्रेयस अय्यर को आउट कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP