एसी-फ्रिज रिपेयरिंग का सीखना चाहते हैं काम, तो यहां मिल रहा है मुफ्त में ट्रेनिंग.. जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

Share to your loved once


Last Updated:

चित्रकूट के आरसेटी सेंटर में युवाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण की शुरुआत होने जा रही है. यह पहल Indian Bank द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, शुरू होने वाले इस प्रशिक्षण में युवाओं को फ्रिज और एसी रिपेयरिंग का ज्ञान दिया जाएगा, जिससे वे तकनीकी कौशल सीखकर खुद का रोजगार शुरू कर सके.

बुंदेलखंड के चित्रकूट में अब रोजगार की तस्वीर धीरे-धीरे बदलती नजर आ रही है. जहां एक समय युवाओं के सामने सीमित विकल्प हुआ करते थे,  तो वहीं अब स्वरोजगार की दिशा में नए नए अवसर खुलने लगे हैं. बदलते दौर में कई युवा नौकरी की बजाय खुद का काम शुरू करने को प्राथमिकता भी दे रहे हैं, और अब इसी सोच को मजबूती देने के लिए इंडियन बैंक भी युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार पहल कर रहा है.

युवाओं को फ्रिज और एसी रिपेयरिंग का फ्री प्रशिक्षण

बता दें कि चित्रकूट के शिवरामपुर स्थित आरसेटी सेंटर में युवाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण की शुरुआत होने जा रही है. यह पहल Indian Bank द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, शुरू होने वाले इस प्रशिक्षण में युवाओं को फ्रिज और एसी रिपेयरिंग का ज्ञान दिया जाएगा, जिससे वे तकनीकी कौशल सीखकर खुद का रोजगार शुरू कर सकें.

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें शामिल होने के लिए युवाओं को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा, इतना ही नहीं दूरदराज के गांवों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए रहने और खाने की भी निशुल्क व्यवस्था की गई है. इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को भी बिना किसी बाधा के प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.

इतनी होनी चाहिए उम्र

वही इस संबंध में इंडियन बैंक के एलडीएम अनुराग शर्मा ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि शिवरामपुर स्थित आरसेटी सेंटर में ग्रामीण युवाओं और युवतियों को स्वरोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाते हैं,उन्होंने बताया कि यहां कुल 34 तरह के कोर्स संचालित किए जाते हैं, जिनमें सिलाई, कंप्यूटर, मोबाइल रिपेयरिंग जैसे कई विकल्प शामिल हैं.

इसी कड़ी में अब एसी और फ्रिज रिपेयरिंग का नया प्रशिक्षण भी शुरू किया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रशिक्षण में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा अपना नामांकन करा सकते हैं. इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड और फोटो लेकर शिवरामपुर स्थित आरसेटी सेंटर में आवेदन करना होगा. चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान पूरी तरह से जानकारी दी जाएगी, ताकि वे प्रशिक्षण के बाद सीधे काम शुरू कर सकें.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP