पिछली बार कूटा था, फिर मारोगे क्या…हाथ मिलाने आए आशीष नेहरा, वैभव सूर्यवंशी ने छू लिए पैर, वीडियो दिल खुश कर देगा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

हाथ मिलाने आए आशीष नेहरा, वैभव सूर्यवंशी ने छू लिए पैर, वीडियो दिल खुश कर देगा

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi touch Ashish Nehra feet: राजस्थान रॉयल्स के युवा विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत तूफानी फिफ्टी के साथ की है. पिछले सीजन में उन्होंने जिस गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जमाया था अब उसके खिलाफ खेलने उतरेंगे. मचै से पहले गुजरात के कोच आशीष नेहरा से मिलकर वैभव ने उनसे पैर छुए.

हाथ मिलाने आए आशीष नेहरा, वैभव सूर्यवंशी ने छू लिए पैर, वीडियो दिल खुश कर देगाZoom

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा के छुए पैर

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार शुरुआत करने वाले वैभव सूर्यवंशी शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. पिछले सीजन में इसी टीम के खिलाफ इस युवा ने 14 साल की उम्र में खेलते हुए तूफानी शतक जमाया था. यह टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत भी शानदार तरीके से की है और राजस्थान रॉयल्स के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतक लगाया है.

गुजरात के खिलाफ मुकाबले से पहले शुक्रवार को वैभव सूर्यवंशी को ट्रेनिंग सेशन के दौरान काफी एक्टिव देखा गया. वह जोस बटलर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आए. हालांकि, गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा के साथ उनकी मुलाकात सबसे ज्यादा चर्चा में रही. जैसे ही सूर्यवंशी और नेहरा ने एक-दूसरे को मैदान पर देखा दोनों एक-दूसरे की ओर दौड़ पड़े. वैभव ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज का सम्मान करना नहीं भूला और उनके पैर छूने के लिए आगे बढ़े.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP