धोनी के बाहर होते ही चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा फैसला! 19 साल के आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा फैसला! 19 साल के आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Last Updated:

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में अपने प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 2 खिलाड़ी को जगह दी. टूर्नामेंट के 19 सीजन और 1154 मैचों में यह सिर्फ सातवीं बार है जब किसी टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो या उससे कम विदेशी खिलाड़ियों को खिलाया है. मुंबई इंडियंस (MI) के अलावा किसी भी टीम ने ऐसा एक से ज्यादा बार नहीं किया है.

चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा फैसला! 19 साल के आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसाZoom

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास में पहली बार प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 2 खिलाड़ियों को उतारा

नई दिल्ली.  चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अपने 18 साल के इतिहास में पहली बार एक अनोखा कदम उठाया है. शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 2026 आईपीएल मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में राहुल चाहर को फ्रेंचाइजी डेब्यू का मौका दिया गया. पांच बार की चैंपियन टीम ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हार के बाद अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए. प्रशांत वीर ने मैथ्यू शॉर्ट की जगह ली, जबकि इम्पैक्ट सब के तौर पर राहुल चाहर के आने से जेमी ओवरटन को भी मौका नहीं मिला. उन्होंने पहले मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए थे.

दो विदेशी खिलाड़ियों की जगह दो भारतीय खिलाड़ियों के आने से सुपर किंग्स ने अपनी टीम में नौ भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया और विदेशी खिलाड़ियों की जगह खाली छोड़ दी.

CSK का ऐतिहासिक पहला मौका

यह पहली बार है जब CSK की टीम में सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. शुक्रवार का मैच सुपर किंग्स का आईपीएल में 255वां और सभी प्रतियोगिताओं में 279वां मैच है. हैरानी की बात है कि 2008 से 2025 तक एमएस धोनी की कप्तानी के दौरान ऐसा कभी नहीं हुआ. कुल मिलाकर आईपीएल के 19 सीजन और 1154 मैचों में यह सिर्फ सातवीं बार है जब किसी टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो या उससे कम विदेशी खिलाड़ियों को खिलाया है. मुंबई इंडियंस (MI) के अलावा किसी भी टीम ने यह कारनामा एक से ज्यादा बार नहीं किया है.

शुक्रवार के मैच में CSK की टीम में 21 साल से कम उम्र के चार खिलाड़ी (आयुष म्हात्रे, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा और नूर अहमद) शामिल हैं, जो एक दुर्लभ मौका है और ऐसा दूसरी बार हुआ है. इसके अलावा यह आईपीएल इतिहास में सिर्फ दूसरा मौका है जब एमएस धोनी और सुरेश रैना दोनों ही प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं. इससे पहले सीजन ओपनर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ऐसा हुआ था. रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले CSK के इतिहास में सिर्फ पांच मैच ऐसे थे जब एमएस धोनी प्लेइंग इलेवन में नहीं थे.

CSK की टीम में यह बदलाव चोटों की वजह से हुआ है. धोनी के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस भी साइड स्ट्रेन के कारण बाहर हैं. अगर वे फिट होते तो जरूर खेलते. वहीं, नाथन एलिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनके रिप्लेसमेंट स्पेंसर जॉनसन भी चोटिल हैं और 21 अप्रैल के आसपास टीम से जुड़ेंगे. CSK के पास जैक फॉल्क्स और अकील होसीन भी बेंच पर हैं, लेकिन उन्हें पहले दो मैचों में मौका नहीं मिला है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP