Deoghar Best Rooftop Restaurants: खुले आसमान के नीचे बेहतरीन स्वाद का मजा…इन रेस्टोरेंट्स में हर बाइट लगे Bliss!

Share to your loved once


Last Updated:

Deoghar Best Rooftop Restaurants: देवघर में अब डिनर सिर्फ खाने तक सीमित नहीं, बल्कि रूफ टॉप रेस्टोरेंट्स में शानदार व्यू के साथ एक यादगार एक्सपीरियंस बन गया है. यहां लाजवाब स्वाद के साथ खुली छत पर बैठकर हर शाम को खास बनाने का अलग ही मजा है.

देवघर के विलियम्स टाउन एलआईसी के ठीक सामने है होटल कंफर्ट. यहां का रूफटॉप रेस्टोरेंट देवघर की सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है. यहां पर लोग सामान्यता रोमांटिक डिनर के लिए आते हैं. इस रूफटॉप टैरेस पर संगीत सुनने और देवघर की खूबसूरती निहारने को मिलेगी. यहां खुली हवाओं के बीच लाइव म्यूजिक के साथ तरह-तरह के व्यंजन का लुफ्त उठा सकते हैं.

देवघर के होटल साईं में रूफटॉप रेस्टोरेंट, जो स्काईडेक के नाम से जाना जाता है. यह देवघर-दुमका रोड की बाजार समिति के पास स्थित है. यहां खासकर युवा ज्यादा आते हैं. यह रेस्टोरेंट वेज और नॉनवेज दोनों के लिए प्रसिद्ध है. खुली हवाओं और लाइव म्यूजिक के साथ अगर अपने परिवार और फ्रेंड्स के साथ खाने का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह रेस्टोरेंट बेस्ट ऑप्शन है. यह मैरिज एनिवर्सरी, फेयरवेल पार्टी और बर्थडे पार्टी के लिए बेस्ट लोकेशन है.

देवघर के सबसे अच्छे होटलों में से एक है दी मैग्नम. इसके सबसे ऊपरी तल्ले पर निर्वाणा रूफटॉप रेस्टोरेंट संचालित किया जाता है. यहां के स्टाफ का अच्छा व्यवहार और एक से बढ़कर एक लजीज खाना, आपको इस रेस्टोरेंट मे आने पर मजबूर कर देगा. यह देवघर के कस्टर्ड टाउन में जैन मंदिर के पास है. यहां से आपको पूरे देवघर का साफ नजारा देखने को मिल जाएगा. अपने दोस्तों के साथ हैंगओवर करने का सबसे बेस्ट अड्डा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस श्रेणी में अगला नाम है व्यू रूफटॉप रेस्टोरेंट. यह युवाओं और फैमिली के बीच बहुत लोकप्रिय है. दी व्यू में आपको कम मसालेदार लेकिन बेहद ही स्वादिष्ट भोजन मिलता है. यहां से शहर का अच्छा व्यू दिखाई देता है. यह फैमिली रेस्टोरेंट अपने खास व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है.

भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच अगर आप सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो यहां के रूफटॉप रेस्टोरेंट एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आते हैं. खुली छत पर बैठकर ठंडी हवा के बीच शहर की जगमगाती रोशनी को निहारते हुए स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेना किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता. दिनभर की थकान के बाद जब शाम ढलती है, तो ये जगहें और भी खास हो जाती हैं. दोस्तों या परिवार के साथ यहां बैठकर बिताए गए पल लंबे समय तक याद रहते हैं. देवघर में आध्यात्म और आधुनिकता का यह खूबसूरत संगम हर किसी को एक अलग अनुभव देता है.

इसी क्रम में आता है होटल बैद्यनाथ का रूफटॉप रेस्टोरेंट जिसका नाम प्रांगण है. यह देवघर के कास्टर टाउन जैन मंदिर के पास स्थित है. यहां भारतीय के साथ विदेशी खानपान का लुफ्त अपने दोस्त और परिवार के साथ खुली हवाओं में उठा सकते हैं. इस रेस्टोरेंट से आपको पूरे शहर का नजारा देखने को मिल जाएगा. इस रेस्टोरेंट में लाइव म्यूजिक की भी व्यवस्था रहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP