200+ रन बनाकर भी सबसे ज्यादा हार, धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके ने बना डाला सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

200+ रन बनाकर भी सबसे ज्यादा हार, सीएसके ने बना डाला सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

Last Updated:

csk shameful record: पंजाब किंग्स से हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. यह पांचवां मौका है, जब चेन्नई की टीम पंजाब के खिलाफ 200 से ज्यादा का स्कोर बनाकर भी हारी है. सीएसके इस शर्मनाक रिकॉर्ड के मामले में अब पहले नंबर पर पहुंच गई है. उसने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा, जिसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बार 200+ स्कोर करने के बाद भी हार मिली.

200+ रन बनाकर भी सबसे ज्यादा हार, सीएसके ने बना डाला सबसे शर्मनाक रिकॉर्डZoom

रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले को जीतकर एक तरफ पंजाब किंग्स ने बड़े रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई तो दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स ने शर्मनाक कीर्तिमान बना डाले. धोनी के बगैर खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स को अपने होम ग्राउंड पर एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से शिकस्त दी. पंजाब की यह सीजन में लगातार दूसरी जीत है, जबकि चेन्नई की लगातार दूसरी हार. यह नौवां मौका था, जब पंजाब ने 200+ रन का टारगेट चेज किया. इस मामले में पंजाब की टीम नंबर-1 बनी हुई है. वहीं, आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ उसी के घर में पंजाब की यह लगातार चौथी जीत है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस हार के साथ जो सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया, वो है टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाने के बाद भी हार मिलना. चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं बार पंजाब किंग्स के खिलाफ 200 से ज्यादा रन बोर्ड पर लगाने के बाद हार मिली है. सीएसके से पहले वेस्टइंडीज इस मामले में सबसे आगे थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बार 200 से ज्यादा का स्कोर करने के बाद भी शिकस्त मिली.

रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन.

सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा
आईपीएल इतिहास में सिर्फ दूसरी ही बार ऐसा हुआ है, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन के शुरुआती दो मैच गंवाए हैं. आखिरी बार 2022 में ऐसा देखने को मिला था, तब सीएसके को अपने शुरुआती चार मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी. इसके अलावा अपने होम ग्राउंड चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले 6 मैच गंवाए हैं. वहीं, रुतुराज की कप्तानी में भी सीएसके ने पिछले 6 मैच हारे हैं.

हार पर क्या बोले रुतुराज?
सीजन की लगातार दूसरी हार के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि टीम के स्पिनर्स का खराब प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स को भारी पड़ गया. रुतुराज ने कहा, ‘सच कहूं तो मुझे लगा कि यह सच में एक बहुत अच्छा स्कोर था. विकेट तेज गेंदबाजों के लिए बेहतर था, लेकिन मुझे लगा कि स्पिनरों के लिए यह थोड़ा ग्रिप कर रहा था. गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी. धीमी गेंद भी ग्रिप कर रही थी. इसलिए मुझे लगता है आप जानते हैं इस मैदान के लिए, खासकर बड़ी बाउंड्री को देखते हुए मुझे लगा कि यह सच में एक बहुत अच्छा स्कोर था.’

राहुल चाहर को इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर लाने को लेकर रुतुराज ने कहा, ‘हां, हमें लगा कि हमारे पास 3 तेज गेंदबाज हैं, और जाहिर है हमारे पास दो अच्छे रिस्ट-स्पिनर हैं जो मिलकर गेंदबाजी कर रहे हैं, खासकर पावरप्ले के बाद बीच के ओवरों में. हमें लगा कि इससे मदद मिलेगी. हालांकि, मुझे लगता है कि नूर अहमद और राहुल चाहर के लिए यह थोड़ा खराब दिन था. इसी कारण से मुझे लगता है कि हमें नुकसान हुआ.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP