‘अब कभी नहीं लौटूंगा’, टीम से निकाला इसलिए लिया संन्यास, स्टार बल्लेबाज का छलका दर्द
Last Updated:
Heinrich Klaasen retirement: दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे, क्योंकि वह अपने परिवार को समय देना चाहते हैं. 34 साल के क्लासेन ने पिछले साल जून में दक्षिण अफ्रीका का केंद्रीय अनुबंध नहीं मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया था.

हेनरिक क्लासेन ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी.
नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे, क्योंकि वह अपने परिवार को समय देना चाहते हैं. 34 साल के क्लासेन ने पिछले साल जून में दक्षिण अफ्रीका का केंद्रीय अनुबंध नहीं मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया था. वह अब टी20 लीग खेलते हैं. आईपीएल के सोशल मीडिया वीडियो में क्लासेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के अपने साथी नीतिश कुमार रेड्डी से बात की.
क्लासेन ने कहा, ‘मैंने दो हफ्ते तक इस बारे में सोचा, लेकिन फिर फैसला किया कि वापसी नहीं करनी है.’ उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार की इसमें बड़ी भूमिका है. जब मेरे दोस्त टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा खेल रहे थे तो मुझे लगा कि मैं उनके साथ क्यों नहीं हूं. मैं वापसी करना चाहता था. मैंने एडेन (मार्करम) से भी बात की.’ उन्होंने कहा, ‘उसने कहा था कि अगर उसे टीम में शामिल किया गया तो मैं जरूर वापसी करूंगा, लेकिन वर्ल्ड कप के बाद मुझे लगा कि ऐसा नहीं होगा. इसलिए मैं वापसी नहीं कर रहा.’ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को 2024 में ही अलविदा कह दिया था.
हेनरिक क्लासेन ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी.
आईपीएल में तहलका मचा रहे क्लासेन
हेनरिक क्लासेन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था, जहां उनकी टीम को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 50 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रनों से हराकर 2026 सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की है. इस जीत में क्लासेन ने अहम भूमिका निभाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली. इसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी रही. फिन एलन ने मात्र 7 गेंदों में 28 रन कूट दिए और अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, लेकिन अच्छी शुरुआत के बावजूद कोलकाता की टीम बिखर गई और पूरी टीम 16 ओवर में 161 रनों पर ढेर हो गई.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें