क्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता? सपा ने पूछा
Last Updated:
समाजवादी पार्टी ने यूपी कैबिनेट मिनिस्टर नंदगोपाल गुप्ता नंदी पर निशाना साधा है.

सपा ने नंदगोपाल गुप्ता नंदी पर हमला बोला है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के हैंडल ने नंदगोपाल गुप्ता नंदी से सवाल पूछा है कि बस इतना बता दो कि उन्नाव की चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से आपका क्या संबंध है? नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने चुप्पी साध रखी है, तो वहीं यूज़र्स ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के मालिक सतनाम संधु के साथ नंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है. इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आख़िरकार ये रिश्ता क्या कहलाता है? कई यूज़र्स लिख रहे हैं कि उन्नाव में फटाफट ज़मीन अलॉटमेंट का काम हुआ.
समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बिष्ट के लाडले, अतीक के चरणों में नतमस्तक रहने वाले एवं अतीक के बिजनेस पार्टनर रहे तथा अतीक की मौत के बाद उसका करोड़ों रुपया हड़प कर जाने वाले मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सिर्फ इतना बताएं कि उन्नाव की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से इनका क्या संबंध है? खुलेंगे सारे राज, मगर धीरे धीरे, होगी सारी जांच, एक दिन धीरे धीरे…”
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बिष्ट के लाडले, अतीक के चरणों में नतमस्तक रहने वाले एवं अतीक के बिजनेस पार्टनर रहे तथा अतीक की मौत के बाद उसका करोड़ों रुपया हड़प कर जाने वाले मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सिर्फ इतना बताएं कि उन्नाव की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से इनका क्या संबंध है?