आज का राशिफल, 4 अप्रैल 2026: धनु की बढ़ेंगी सुख-सुविधाएं, कुंभ पाएंगे खुशखबरी, मीन बनेंगे लीडर! जानें अपना ज्योतिष उपाय

Share to your loved once


Today Horoscope 4 April 2026: आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया ​तिथि, स्वाति नक्षत्र, हर्षण योग, शनिवार दिन है. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना बता रही हैं आज का राशिफल. आज धनु राशि के लोगों के जीवन में सुख और सुविधाएं बढ़ेंगी, वहीं कुंभ राशिवालों को पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है, जब​कि मीन राशि के जातक आज अपने कार्य क्षेत्र में एक लीडर के रूप में उभरकर आएंगे. जानें मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए आज आज के ज्योतिष उपाय.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उनके कार्य क्षेत्र को पूर्णता प्रभावित करेगा. नयी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. लोगों की उम्मीद आपसे बढ़ चढ़कर रहेगी. राहु के प्रभाव से भ्रमित रहेंगे, पर आप निश्चिंत होकर एकाग्रता से अपने कार्य करें. भाग्य का साथ 80% से अधिक रहेगा. जॉब और व्यापार दोनों में अनुकूलता रहेगी, नये प्रयास सफल रहेंगे. साझेदारी को लेकर भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. लोगों का आपके प्रति दृष्टिकोण बदलेगा, जिससे रिश्तों में सुधार रहेगा, दांपत्य जीवन अनुकूल है.

सचेत रहें: किसी के बीच में हस्तक्षेप करने से बचें, विवादों से दूर रहने का प्रयास करें.

आज का उपाय: आज मां लक्ष्मी के दर्शन कर दिन की शुरुआत करें और सफेद रुमाल अपने साथ रखें.

आज का दिन अनुकूल रहेगा. लंबे समय से रुके कार्य भी बनेंगे. आज लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने बुद्धि विवेक से कार्य करने का दिन होगा. आसपास के लोगों का आचरण आपको परेशानी में डाल सकता है, इसलिए काम के प्रति एकाग्रता जरूरी है. भाग्य का साथ 58% रहेगा. जॉब में नयी संभावनाओं का उदय होगा, स्थिति में सुधार व प्रमोशन की संभावनाएं भी बनती दिख रही हैं. वहीं व्यापारिक गति रहेगी पर लेनदेन, निवेश और किसी पर भी बहुत अधिक विश्वास घातक सिद्ध हो सकता है. रिश्तों को लेकर अनुकूलता मिलेगी, वहीं दांपत्य जीवन सुखद है.

सचेत रहें: गलत संगत से बचें, उधार लेनदेन और जल्दबाजी में निवेश से बचें.

आज का उपाय: आज भगवान गणेश के दर्शन करके दिन की शुरुआत करें, हरे रंग का रुमाल अपने साथ रखें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज मेहनत और भाग्य दोनों का साथ भरपूर मिलेगा. जो चाहेंगे, वह आज कर पायेंगे. सकारात्मक परिणाम रहेंगे. भाग्य 75% से अधिक रहेगा. जॉब में नयी जिम्मेदारी मिल सकती है. बदलाव के लिए भी समय अनुकूल है. आधिकारिक वर्ग का सहयोग मिलेगा. वहीं व्यापार में धन लाभ रहेगा, कुछ नया करने के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ा जा सकता है. रिश्तों और दांपत्य जीवन में अनुकूलता बढ़ेगी.

सचेत रहें: अधिक खर्च से, असिद्धांतिक आचरण से.

आज का उपाय: बड़ों का आशीर्वाद लेकर भगवान विष्णु का पूजन करके दिन की शुरुआत करें.

कर्क राशि

आज नए ढंग से कार्य करने के लिए उत्साहित रहेंगे. कार्य क्षेत्र में बदलाव और सुख सुविधाओं के प्रति रूझान बढ़ेगा, जिस कारण आप लापरवाह हों सकते हैं. आज भाग्य का साथ 60% रहेगा. जॉब को लेकर परिवर्तन के लिए आज समय अनुकूल नहीं है. वहीं व्यापारिक उतार-चढ़ाव के साथ-साथ धन लाभ की स्थितियां बनी रहेंगी. रिश्तों में आज प्रदर्शन की आवश्यकता है. दांपत्य जीवन सामान्य है.

सचेत रहें: जोखिम उठाने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

आज का उपाय: आज भगवान शंकर का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें.

आज का दिन सकारात्मक सोच के साथ सुनियोजित ढंग से प्रारंभ करने पर अधिक लाभ और संतोष रहेगा. राहु के नक्षत्र में चंद्रमा आपकी व्यर्थ की भाग दौड़ बढ़ाएगा. भाग्य का साथ 66% है. जॉब को लेकर तनाव मिल सकता है, इसलिए अपने काम पर एकाग्र रहें. वहीं व्यापार में नए अनुबंध स्थापित हो सकते हैं, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. आज रिश्तों में मान सम्मान को लेकर तनाव मिल सकता है.

सचेत रहें: किसी भी बात या विवाद को व्यक्तिगत अपने ऊपर लेने से पहले काफी सोचे-विचारे और जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से बचें.

आज का उपाय: आज मां दुर्गा के मंत्रों का जाप और ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.

कन्या राशि

आज अचानक लाभ की स्थितियां बनती दिख रही हैं, किसी भी प्रकार का निर्णय लेते समय और निवेश करते समय अनुभवी लोगों की सलाह लें. भाग्य का साथ 77% रहेगा. जॉब में अपने कामों मे निरंतर प्रयासरत रहें, मनचाही सफलता अर्जित कर पायेंगे, बदलाव से बचें. व्यापारिक विस्तार के लिए आज पारंपरिक तरीके से कार्य करें. रुके काम भी बनेंगे, रिश्तों को लेकर भी आज सजग रहें, स्वास्थ्य सामान्य है

सचेत रहें: आज गलत संगत और बेवजह खर्च तनाव दे सकता है.

आज का उपाय: भगवान गणेश का ध्यान कर पीला चंदन अर्पित करें और हरी इलायची खाकर घर से निकले.

तुला राशि

आपका दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, कार्यों में गति आएगी. बाहरी आय के स्रोत खुलेंगे, अचानक से बेहतरीन मौके सामने आएंगे. भाग्य का साथ 67% है. जॉब में अपने काम के प्रजेंटेशन पर ध्यान दें.आ पके लाजिक्स और कन्विंसिंग पावर काम बनाएगी. आज व्यापारिक उन्नति रहेगी, पर बार-बार निर्णय को बदलने से विलंब और लाभ के अनुपात में कमी हो सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, वहीं रिश्तों को लेकर सहज रहें. जीवनसाथी को समय दें.

सचेत रहें: स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखें.

आज का उपाय: माँ दुर्गा को प्रणाम करके दिन की शुरुआत करें. पीले रंग का रुमाल अपने साथ रखें.

वृश्चिक राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव लेकर आएगा. किसी भी नए निर्णय को लेते समय अधिक सोच विचार की जरुरत है. भाग्य का साथ 55% है. आज जॉब में एकाग्रता की अधिक आवश्यकता है. मन विचलित रहेगा, किसी विशेष काम को लेकर तनाव भी मिल सकता है. व्यापार के लिहाज से दिन सामान्य है. बाहरी आय के स्रोत खुलेंगे, पर अत्याधिक व्यय आज परेशान कर सकता है. रिश्तों को लेकर सहज रहेंगे, पर कार्यक्षेत्र में महिला वर्ग से आज सजग रहें, दांपत्य जीवन अनुकूल है.

सचेत रहें: आखरी समय में निर्णय बदलने से बचें, जोखिम न उठाएं खास कर यात्राओं में ध्यान रखें.

आज का उपाय: मां दुर्गा के पूजन से दिन की शुरुआत करें और फल का दान करें.

धनु राशि

आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि, काम में रफ्तार रहेगी, बस आवश्यकता रहेगी सकारात्मक दृष्टिकोण की. बेवजह भ्रम में आकर अपनी काबिलियत और कार्य कुशलता को कम ना समझें. भाग्य का साथ 66% रहेगा. आज सुख और सुविधाओं में वृद्धि के साथ लाभ की स्थितियां रहेंगी. जॉब को लेकर संतुष्टि रहेगी, व्यापारिक विस्तार भी रहेगा, पर दांपत्य जीवन को लेकर सजग रहें. पारिवारिक रिश्ते सामान्य हैं. आज विवाह संबंधी प्रस्ताव भी सामने आ सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

सचेत रहें: आलस्य को हावी न होने दें, कार्य करने के तरीकों में बार बार बदलाव से बचें.

आज का उपाय: आज भगवान विष्णु का पूजन करें, पीला चंदन लगाकर घर से निकलें.

मकर राशि

आज थोड़े अधिक प्रयास से बेहतरीन परिणाम सामने आएंगे. आज आपके बातचीत करने के ढंग मे बदलाव रहेगा, जो विरोध को बढ़ाकर काम में अड़चने दे सकता है. वाणी के संयमित प्रयोग पर ध्यान दें. भाग्य का साथ आज 58% रहेगा. जॉब में नयी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, काम का दबाव अधिक रहेगा, फिर भी आप को सहज रहने का प्रयास करना चाहिए. व्यापारिक गति रहेगी, पर निर्णय लेते समय आज विशेष ध्यान रखें. निवेश को लेकर सजग रहें, धन का अपव्यय हो सकता है. रिश्तों में सजकता की आवश्यकता है. दांपत्य जीवन सामान्य है.

सचेत रहें: कटु शब्दों से बचें, निवेश के समय निर्णय सजाकता से लें.

आज का उपाय: अपने घर के पूजा स्थल पर दीपक जलाकर भगवान शंकर का ध्यान करके घर से निकलें.

कुंभ राशि

आज का दिन उत्तम, धन लाभ की स्थितियां बनेंगी. वहीं पैतृक संपत्ति को लेकर या किसी पुराने निर्णय को लेकर सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है. आज भाग्य का साथ 70% से ऊपर रहेगा. जॉब के लिए दिन अनुकूल है. छोटी-मोटी बातों में ना उलझें, ये विवाद का स्वरूप भी ले सकती है. व्यापार के लिहाज से दिन उत्तम है. लोगों से संपर्क बढ़ेगा. रिश्तों को लेकर भी आज सुधार रहेगा, दांपत्य जीवन सहज है.

सचेत रहें: छोटी -छोटी बातों में उलझकर दिन को व्यर्थ ना करें.

आज का उपाय: आज राम दरबार का पूजन करें, लाल चंदन या रोली का तिलक लगाकर निकलें.

मीन राशि

आपके लिए आज मान-सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा. नये प्रयास सफल रहेंगे, बाहरी आय के स्रोत या विदेश से होने वाले कामों में अड़चन आ सकती है. आज संतान पक्ष को लेकर भी ध्यान रखने की आवश्यकता है. भाग्य का साथ मात्र 48% है. जॉब में आप लीड करेंगे, पर वैचारिक मतभेद के चलते कुछ तनाव हो सकता है. वहीं व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी, आय के स्रोत बढ़ेंगे. सकारात्मक सोच और उच्च मनोबल से कार्य करें. रिश्तों को लेकर बहुत सजग रहना होगा. गलतफहमियों के चलते तनाव मिल सकता है.

सचेत रहें: आज जोखिम उठाने से बचें और मनोबल कमजोर न होने दें.

आज का उपाय: विघ्नहर्ता भगवान गणेश का ध्यान करके उन पर चढ़ा हुआ पुष्प अपने साथ रखें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP