Tomorrow Weather | Tomorrow Mausam News | IMD Alert | IMD का आंधी-तूफान वाला अलर्ट

Share to your loved once


Kal Ka Mausam: अप्रैल में मौसम को एकदम से करवट से बदल दिया है. देश के कई हिस्सों लगातार बारिश का दौर चल रहा है. मौसम विभाग (आईएमडी) के 8 अप्रैल तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और झारखंड समेत भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर रहने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, प्री-मॉनसून खतरनाक वेदर सिस्टम डेवलप हो रहा है. आईएमडी के अनुसार, यह एक्टिविटी अलग-अलग हिस्सों में एक साथ न हो लेकिन, कई हिस्सों को प्रभावित करेगा. मौसम कम से कम अप्रैल के पहले आधे हिस्से में गर्मी को दूर रखेगा.

08 अप्रैल के बीच उत्तरी हिस्सों में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहे हैं. मैदानी इलाकों में उनका सपोर्ट सर्कुलेशन बॉर्डर पार से इंडो-गैंगेटिक मैदानों में जाएगा. बादलों की एक लंबी उत्तर-दक्षिण दिशा वाली लंबी पट्टी, जो अब उत्तरी अफगानिस्तान से अरब सागर तक फैली हुई है, जिसकी वजह से पंजाब से लेते हुए गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी है. अगर ताजा रिपोर्ट की बात करें तो शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी तूफान और ओले के साथ भारी बारिश दर्ज की गई.

मौसमी गतिवाधियां डेट वाइज

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में 05 अप्रैल और 07 और 08 अप्रैल 2026 के बीच दो बार वेदर एक्टिविटी होगी. पंजाब, हरियाणा, उत्तरी और मध्य राजस्थान, दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश में काफी दूर तक बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी. 4-5 अप्रैल को मौसम की गतिविधियां कम हो जाएंगी. मौसम की गतिविधियां 07 और 08 अप्रैल के बीच एक बार फिर इन इलाकों में वापस आएंगी.

ओलावृष्टि और तेज हवाओं का कहर

दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में अचानक मौसम बदल गया है. कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की खबरें हैं. आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ घंटों में दिल्ली-NCR के साथ-साथ हरियाणा के करनाल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत और रेवाड़ी में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मानेसर और सोहना जैसे इलाकों में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है, जिससे तापमान में अचानक गिरावट आएगी और शाम तक ठंड का अहसास बढ़ जाएगा.

अलीगढ़ से लेकर सहारनपुर तक अलर्ट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत में बिजली कड़कने के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है. हापुड़, बुलंदशहर और मथुरा-हाथरास बेल्ट में भी धूल भरी आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. 4 अप्रैल को पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ ओले गिर सकते हैं, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई गई है.

राजस्थान: धूल भरी आंधी और बेमौसम बरसात

राजस्थान के कई जिलों में आज सुबह से ही धूल भरी आंधी और बारिश का दौर जारी है. तिजारा, अलवर, भरतपुर और डीग जैसे इलाकों में तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया है. श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में भी मौसम बिगड़ा हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पूर्व राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो अगले 2 दिनों तक बनी रहेगी.

कश्मीर में बर्फबारी और कोल्ड वेव

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचे इलाकों में 3 से 5 अप्रैल के बीच भारी बर्फबारी की संभावना है. कश्मीर घाटी में भारी बारिश के कारण राजौरी और पीर पंजाल क्षेत्र में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को कल बंद रखने का फैसला लिया गया है. यह निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) राजौरी द्वारा जारी किए गए हैं.
प्रशासन ने यह कदम छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए उठाया है. आदेश के अनुसार, जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान अगले दिन बंद रहेंगे ताकि किसी भी संभावित जोखिम से बचा जा सके. अधिकारियों ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे जारी निर्देशों का पालन करें और बच्चों को घर पर सुरक्षित रखें.

छिटपुट बारिश की संभावना

उत्तर भारत के साथ-साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों तक बादल छाए रहेंगे. छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. पूर्वोत्तर भारत, विशेषकर असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम होगी, लेकिन गरज-चमक का सिलसिला अभी थमा नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP