भरतपुर की ‘दही गुजिया’ का कमाल! गर्मी में ठंडक, स्वाद ऐसा कि लोग बार-बार लौटें

Share to your loved once


X

title=

भरतपुर की ‘दही गुजिया’ का कमाल! गर्मी में ठंडक, स्वाद ऐसा कि लोग बार-बार लौटें

 

arw img

Bharatpur Famous Dahi Ki Gujiya : जैसे ही भरतपुर में गर्मी दस्तक देती है, वैसे ही बाजारों में एक खास स्वाद की चर्चा शुरू हो जाती है- दही की गुजिया. यह सिर्फ एक स्ट्रीट फूड नहीं, बल्कि शहर की पहचान बन चुका ऐसा व्यंजन है, जिसका इंतजार लोग पूरे साल करते हैं. दाल से बनी हल्की तली गुजिया को ठंडी, फेंटी हुई दही में डुबोकर जब मसालों, मीठी-खट्टी चटनी और हरी धनिया के साथ परोसा जाता है, तो इसका स्वाद हर किसी को हैरान कर देता है. इसका खास स्वाद ही नहीं, बल्कि इसकी ठंडी तासीर भी इसे गर्मियों के लिए परफेक्ट बनाती है. यही वजह है कि सुबह से शाम तक दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है. कई लोग इसे अपनी डेली डाइट का हिस्सा भी बना लेते हैं. दही की गुजिया सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत और परंपरा का भी बेहतरीन मेल है, जो भरतपुर को एक अलग पहचान देता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP