चखिए ‘चुगलखोर चाय’ और अफगानी मोमोज! रांची की इन गलियों में ₹100 के अंदर निपट जाएगी नॉनवेज पार्टी – News18 हिंदी
Ranchi Street Food: झारखंड की राजधानी रांची का मोराबादी मैदान इन दिनों स्ट्रीट फूड लवर्स के लिए जन्नत बना हुआ है. अगर आपकी जेब में मात्र 50 रुपये हैं, तो यहां आप लोडेड पिज्जा से लेकर चटपटे लिट्टी-चिकन तक का लुत्फ उठा सकते हैं. 40 से 50 स्टॉल्स वाले इस हब की खासियत यह है कि यहां स्वाद और बजट का बेमिसाल तालमेल दिखता है. खासकर युवाओं और बच्चों के बीच 49 रुपये वाला पनीर-मशरूम पिज्जा बेहद लोकप्रिय है. वहीं, नॉनवेज के शौकीनों के लिए 50 रुपये में गरमा-गरम लिट्टी के साथ कलेजी या लेग पीस वाली चिकन ग्रेवी ठंड की शाम को यादगार बना देती है. इसके अलावा, तंदूरी और अफगानी मोमोज की ढेरों वैरायटी भी इसी बजट में उपलब्ध हैं. खाने के बाद ‘चुगलखोर चाय’ या कोयले पर तपती तंदूरी चाय की चुस्की मात्र 10-20 रुपये में ली जा सकती है. कुल मिलाकर, अगर आप 100 रुपये के अंदर एक शानदार वेज या नॉनवेज पार्टी करना चाहते हैं, तो मोराबादी की ये गलियां आपका इंतजार कर रही हैं.
