हमेशा रूठी रहती है प्रेमिका? 14 अप्रैल के बाद नहीं होगा ऐसा, इन राशियों पर मेहरबान होने जा रहे सूर्यदेव

Share to your loved once


Last Updated:

Astro Tips : ग्रहों के राजा सूर्य जल्द ही मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य देवता के मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों के जातकों की किस्मत बदलने वाली है. सूर्य का गोचर अश्वनी नक्षत्र मेष राशि में 14 अप्रैल, दिन मंगलवार को दोपहर 11:25 पर होगा. इससे कुछ राशियों के जातकों को अचानक धन की प्राप्ति होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी. प्रेम संबंधों में बहार आएगी. नेतृत्व क्षमता में भी वृद्धि होने के योग बन रहे हैं.

अयोध्या. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है. ग्रहों के राजा सूर्य जल्द ही मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य देवता के मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों के जातकों की किस्मत बदलने वाली है. सूर्य के गोचर करने से किस राशि की किस्मत बदलेगी, कहीं आप भी तो नहीं उस राशि में शामिल नहीं, आइये जानते हैं. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर अश्वनी नक्षत्र मेष राशि में 14 अप्रैल दिन मंगलवार को दोपहर 11:25 पर होगा. मेष राशि सूर्य की उच्च राशि भी मानी जाती है. सूर्य के गोचर से वृश्चिक राशि, धनु राशि, मकर राशि और कुंभ राशि के जातक को अचानक धन की प्राप्ति होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर होंगी. प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे. शत्रु पर विजय मिलेगी. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. मनोबल में वृद्धि होगी. नेतृत्व क्षमता में भी वृद्धि होने के योग बन रहे हैं.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. पैतृक संपत्ति में लाभ होगा. हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. पिता का सुख सानिध्य प्राप्त होगा. संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है. मानसिक बल में वृद्धि होगा. निवेश में अच्छा मुनाफा मिलेगा.

मकर राशि
मकर राशि के जातक को वाहन सुख मिलेगा. पराक्रम में वृद्धि होगी. समाज में मान-सम्मान में बढ़ सकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. शादीशुदा जीवन खुशहाल होगा. व्यापार में भी वृद्धि होगी. धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होंगी.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए यह समय शुभ रहेगा. प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी. वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगी. लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP