कहीं बाजार से सूखे और सड़े अनार तो नहीं उठा रहे हैं? अंदर से लबालब भरे फल की पहचान ऐसे करें
Last Updated:
Tips and Tricks: अगर मीठा और रसदार अनार के चक्कर में आप भी बाजार से खराब अनार उठा लाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद उपयोगी है. क्या आप जानते हैं, एकदम रस और दानों से भरपूर अनार की पहचान करना बहुत आसान है, जो केवल समझदारी का खेल है. थोड़ी सी सावधानी रख, हर बार बेहतरीन अनार घर लाया जा सकता है.
सही अनार पहचानने के लिए सबसे पहला और आसान तरीका अनार का वजन महसूस करना है. जब आप अनार हाथ में लें, तो देखें कि वह अपने आकार से ज्यादा भारी लग रहा है या नहीं. भारी अनार का मतलब है कि उसके अंदर दाने रस से भरे हुए हैं. हल्का अनार अक्सर सूखा या कम मीठा होता है.
अच्छे अनार का छिलका सख्त और थोड़ा सूखा रहता है. अगर छिलका बहुत ज्यादा चमकदार और चिकना दिख रहा है, तो यह संकेत हो सकता है कि फल अभी कच्चा है. हल्की खुरदुराहट और टाइट स्किन यह बताती है कि अंदर के दाने अच्छे से विकसित हो चुके हैं. इसलिए अनार ध्यान से खरीदना चाहिए.
श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के मृदा विज्ञान और कृषि रसायन विभाग के एचओडी प्रो. अशोक कुमार सिंह के अनुसार, अनार के छिलके पर हल्की दरारें दिखना खराबी नहीं, बल्कि परिपक्वता का भी संकेत है. इसका मतलब है कि फल पूरी तरह पक चुका है और उसके अंदर के दाने रस से भरकर फैल चुके हैं. ऐसे अनार आमतौर पर ज्यादा मीठे और स्वादिष्ट रहते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
एकदम गोल अनार देखने में भले ही सुंदर लगते हैं, लेकिन स्वाद के मामले में थोड़ा पीछे हो सकते हैं. इसके लिए आप थोड़ा कोणीय या चौकोर आकार वाले अनार का चयन कर सकते हैं. यह संकेत देता है कि अंदर के दाने पूरी तरह विकसित होकर बाहर की ओर दबाव बना रहे हैं. थोड़ी-सी सावधानी बरत अच्छे अनार की पहचान की जा सकती है.
अनार का रंग जितना गहरा लाल होगा, उसके मीठा होने की संभावना उतनी ही अधिक होती है. हल्के रंग के अनार अक्सर कम पके होते हैं. इसलिए खरीदते समय गहरे और आकर्षक लाल रंग वाले अनार को प्राथमिकता देकर सही, रसदार और मिठास अनार की पहचान की जा सकती है.
अगर आप अनार को हल्के से थपथपाएं और उसमें से ठोस या गूंजती हुई आवाज आए, तो यह बताता है कि फल अंदर से भरा हुआ है, खाली या सूखा होने की संभावना बहुत कम है. अगर आवाज सपाट लगे, तो संभव हो सकता है कि अनार अंदर से सूखा निकल जाए, इसलिए अनार को धीरे से थपथपाना चाहिए.
अगर अनार बहुत ज्यादा चमकदार, कटे-फटे या नरम दिखाई दे, तो ऐसे अनार खरीदने से बचें. ऐसे फल जल्दी खराब हो सकते हैं या अंदर से सड़े हुए निकल सकते हैं. हमेशा भारी, सख्त, गहरे रंग और हल्के खुरदरे छिलके वाले अनार का ही चयन करना चाहिए. यही असली मीठे स्वाद की पहचान होती है.