CSK vs PBKS Live: घर पर जीत का बिगुल बजाने उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स से चुनौती

Share to your loved once


CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score Updates: आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच है. चेन्नई की टीम यह मुकाबला अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी. सीएसके की नजरें इस मैच में जीत का खाता खोलें पर होंगी. वहीं, पंजाब की कोशिश लगातार दूसरी जीत पर होगी. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना घरेलू मैदान मजबूत गढ़ रहा है, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में जीत हासिल करने के लिए उसे खेल के प्रत्येक विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. सीएसके की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में शुरुआत निराशाजनक रही थी. युवा खिलाड़ियों से भरी उसकी टीम गुवाहाटी में किसी भी विभाग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा. सीएसके अब उस हार को भुलाकर नए सिरे से अपना अभियान शुरू करने की कोशिश करेगा. हाल ही में हुए टी20 विश्व कप के दौरान चेन्नई की पिच के व्यवहार को को देखते हुए यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट होना चाहिए.

CSK vs PBKS Live: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग-11

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी.

CSK vs PBKS Live: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक/हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल.

CSK vs PBKS Live: जीत की लय बरकरार रखेंगे उतरेंगे पंजाब के किंग्स

जहां तक पंजाब किंग्स का सवाल है तो उसने कुछ विषम परिस्थितियों से गुजरने के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत हासिल की. वह इस लय को बरकरार रखने उतरेंगे. पंजाब किंग्स को ऑस्ट्रेलिया के कूपर कॉनॉली के रूप में तीसरे नंबर का भरोसेमंद बल्लेबाज मिल गया है. उन्होंने पिछले मैच में टीम को खराब शुरुआत से उबारकर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. पंजाब किंग्स की गेंदबाजी भी मजबूत नजर आ रही है. अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टाइटंस के खिलाफ अपनी लाइन और गति में विविधता से प्रभावित किया. उन्होंने बीच के ओवरों में रन प्रवाह रोका और दो महत्वपूर्ण विकेट लिए. उन्हें तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक का अच्छा सहयोग मिला.

CSK vs PBKS Live: सैमसन पर रहेंगी नजरें

संजू सैमसन सीएसके के लिए अपने पहले मैच में खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे और वह इसकी भरपाई करने के लिए बेताब होंगे. सीएसके को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में डेवाल्ड ब्रेविस की सेवाएं नहीं मिल पाई थी और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह साइड स्ट्रेन से पूरी तरह उबर चुके हैं या नहीं. शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के नहीं चल पाने के कारण सरफराज खान को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतारा गया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए हालांकि वह सहज नजर आ रहे थे.

CSK vs PBKS Live: क्या आज का मैच खेलेंगे धोनी?

सीएसके के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी गुवाहाटी नहीं गए थे, क्योंकि वह पिंडली की चोट से उबर रहे हैं. हालांकि, उनके पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट में रहने की संभावना है, जिससे कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को काफी फायदा मिलेगा.

PBKS vs CSK Live: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जकारी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, आयुष म्हात्रे.

PBKS vs CSK Live: पंजाब किंग्स की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, पाइला अविनाश, शशांक सिंह.

नमस्कार

न्यूज 18 हिंदी डिजिटल के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आज आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टक्कर है. इस मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP