मटन पकने में लगता है अधिक समय, बर्तन में पकाते समय डाल दें ये चीजें, तुरंत हो जाएगा बेहद सॉफ्ट!

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

मटन पकने में लगता है अधिक समय, पकाते समय डाल दें ये चीजें, तुरंत होगा सॉफ्ट

Last Updated:

Meat cooking Tips: नॉनवेज खाने वालों को चिकन, मछली के साथ ही मटन खाना भी बेहद पसंद होता है. कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जो प्रत्येक सप्ताह या हर दूसरे-तीसरे दिन ही मटन खाने का बहाना ढूंढते हैं. बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक मटन को पकाना थोड़ा मुश्किल होता है. चिकन के मांस की तुलना में मटन को तैयार होने में दो घंटे से कम नहीं लगता है. खासकर, जब आप कुकर में ना बनाएं तो और भी ज्यादा समय लग जाता है. मटन का मांस जल्दी नहीं पकता है, लेकिन आप मटन बनाते समय कुछ चीजों को डाल दें तो मटन का मांस जल्दी पक सकता है. चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें, जिसे मटन में डालने से इसका मांस जल्दी पक जाता है.

जो लोग मटन खाना खूब पसंद करते हैं, वे यदि सप्ताह में एक या दो बार ना खा लें, तब तक उन्हें चैन नहीं मिलता है. काफी लोग रोटी तो कुछ गर्मा गर्म चावल के साथ मीट खाते हैं. तीखा, मसालेदार मटन देखते ही मुंह में पानी आ जाता है. हालांकि, चिकन बनाना जितना आसान है, उतना ही टाइम टेकिंग है मटन को बनाना. दरअसल, चिकेन का मांस जल्दी पक जाता है, लेकिन मटन के साथ ऐसा नहीं है. खासकर, जब आप इसे भगोने या हांडी में पकाते हैं तो 2 से ढाई घंटे इसके मांस को अच्छी तरह से पकने में समय लग जाता है.

मटन अच्छी तरह से ना पका हो तो खाने में भी दिक्कत होती है. इसे बहुत चबाना पड़ता है, जिससे स्वाद भी नहीं पता चलता. मटन का टुकड़ा सख्त हो तो उसका असली स्वाद नहीं मिल पाता. खाना भी उतना स्वादिष्ट नहीं लगता. दूसरी तरफ, अगर कुकर में अधिक सीटी लगा दिया तो मटन गल कर हलवा हो जाता है, ऐसे में इसे खाना और भी बेकार लगता है. मटन तो वैसा ही खाने में अच्छा लगता है, जो ना तो बहुत कम और ना ही बहुत ज्यादा पका हो. साथ ही खाने में रबर जैसा ना लगे वरना चबाना मुश्किल हो जाता है.

आखिर क्या है मटन को जल्दी पकाने का सही तरीका? इसके लिए आपको मटन में दो चीजों का इस्तेमाल करना होगा. मेथी के दाने और दही. जब आप कुकर या भगोने में मटन को मसाले में अच्छी तरह से भून लें और पानी डालने वाले हों तो उससे पहले आप इसमें मेथी के कुछ दाने डाल दें. मेथी की प्राकृतिक खासियत मटन को जल्दी पकाने में मदद करती है. इससे समय और गैस दोनों बचते हैं. ध्यान रहे कि मेथी बहुत अधिक ना डाल दें वरना स्वाद कड़वा भी हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप मेथी नहीं डालना चाहते तो दही इस्तेमाल कर सकते हैं. मटन को दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट और मसाले के साथ मिलाकर 20-25 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें. ऐसा करने से मटन का मांस नर्म हो सकता है. जब मटन पक जाएगा तो खाते समय ये रबर सा नहीं लगेगा और इसका मांस हड्डियों से आसानी से अलग हो जाएगा.

कुछ साइंटिफिक रिसर्च की मानें तो कुछ प्राकृतिक चीजें मांस को नर्म बनाने में अहम रोल निभाती हैं. ‘फूड साइंस जर्नल’ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, दही में मौजूद ‘लैक्टिक एसिड’ मांस के फाइबर को तोड़ता है. इससे मटन खुद-ब-खुद जल्दी नर्म होकर पक जाता है. मेथी में मौजूद तत्व गर्मी बढ़ने पर मटन को जल्दी पकने में मदद करते हैं. इसे इस्तेमाल करके आप कम समय में स्वादिष्ट मटन बना सकते हैं.

मेथी और दही मटन में डालने के फायदे: मटन बहुत कम समय में मक्खन जैसा पक जाता है. इससे गैस की बचत होती है. आपको कम मेहनत करनी पड़ती है. मटन का असली स्वाद और पोषक तत्व भी बरकरार रहते हैं. अब आप जब भी मटन बनाएं तो मेथी दाना और दही जरूर डालकर पकाएं. कम मेहनत में जबरदस्त स्वाद आपको मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP