दिल्ली में पृथ्वी शॉ की एंट्री, मुंबई से होगी दो खिलाड़ियों की छुट्टी, सूर्या का क्या करेंगे हार्दिक? MI vs DC की सभावित प्लेइंग-11

Share to your loved once


नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के आठवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी. दिल्ली कैपिटल्स शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस से भिड़ेगा, तो सबकी नजरें उसके टॉप बल्लेबाजों पर होंगी. पिछले साल दिल्ली ने ओपनिंग के लिए सात जोड़ी आजमाई थीं, उम्मीद थी कि इस बार टीम ज्यादा स्थिरता लाएगी, लेकिन शुरुआती मैचों से लगता है कि परेशानी अभी भी बनी हुई है. टीम पृथ्वी शॉ को मौका दे सकती है. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने भले ही सीजन की शुरुआत जीत से की, लेकिन उसकी गेंदबाजी कुछ खास नहीं दिखी. शार्दुल ठाकुर एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जबकि जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने कसी हुई गेंदबाजी की. बाकी गेंदबाजों ने निराश किया. ऐसे में टीम गेंदबाजी में कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है. देखना यह भी होगा कि मैनेजमेंट सूर्यकुमार यादव को लेकर क्या फैसला लेता है, जो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बैटिंग करने आए थे.

पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 142 रन का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. केएल राहुल पहली ही गेंद पर आउट हो गए, नितीश राणा और पथुम निसांका भी टिक नहीं पाए, जिससे स्कोर चार विकेट पर 26 रन हो गया. इसके बाद 22 साल के समीर रिजवी ने ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के तौर पर उतरकर संयम और परिपक्वता दिखाते हुए नाबाद अर्धशतक लगाया. उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर 119 रन की साझेदारी की और टीम को छह विकेट से जीत दिलाई. रिजवी का प्रदर्शन दिल्ली के लिए अच्छा संकेत है, लेकिन टॉप ऑर्डर की कमजोरी चिंता की बात है.

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11.

अब टीम को जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाले मुंबई के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना है, जो आसान नहीं होगा. दिल्ली कैपिटल्स अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में है और टॉप ऑर्डर में ज्यादा स्थिरता देखना चाहती है. टीम के पास दो विकल्प हैं, या तो अभिषेक पोरेल पर भरोसा करे या फिर पृथ्वी साव को मौका दे, जिन्होंने पिछले सीजन में निरंतरता नहीं दिखाई थी. दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति में भी दिल्ली की गेंदबाजी ज्यादा भरोसेमंद दिखी. स्टार्क इस मैच में नहीं खेलेंगे.

दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी ने धीमी गेंदों का अच्छा इस्तेमाल किया और टी नटराजन ने लखनऊ के खिलाफ तीन विकेट लेकर योगदान दिया, जबकि मुकेश कुमार ने किफायती गेंदबाजी की. कुलदीप यादव और कप्तान अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी ने बीच के ओवरों में दबाव बनाए रखा, जिससे विरोधी टीम खुलकर नहीं खेल पाई. दिल्ली के गेंदबाजों को अब रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाजों का सामना करना है, इसलिए उन्हें अपनी गति और स्पिन पर नियंत्रण रखना होगा.

रोहित शर्मा ने आईपीएल में ठोकी अपनी सबसे तेज फिफ्टी.

मुंबई इंडियंस टीम पिछले कई सालों से आईपीएल में अच्छी शुरुआत नहीं कर पा रही थी, लेकिन इस बार उसने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल कर पहले मैच में हार के 14 साल पुराने सिलसिले को खत्म किया, जिससे टीम ज्यादा आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. रोहित शर्मा ने 78 रन की तेज पारी खेलकर पुराने दिनों की याद दिला दी और टी20 क्रिकेट में शानदार वापसी की. उनके साथी ओपनर रयान रिकेल्टन ने भी 81 रन की आक्रामक पारी खेली, जिससे पूरी संभावना है कि वह टीम में अपनी जगह बनाए रखेंगे. उन्हें अनुभवी क्विंटन डीकॉक की जगह टीम में लिया गया था. सूर्यकुमार यादव की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मुंबई ने पिछले मैच में उन्हें इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया था, अब देखना है कि क्या भारतीय टी20 टीम के कप्तान शनिवार को फिरोज शाह कोटला में पूरी भूमिका निभाने के लिए फिट हैं या नहीं.

MI की गेंदबाजी में हो सकता है बदलाव
मुंबई की गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने तीन अहम विकेट लिए, जबकि बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने कसी गेंदबाजी की. अल्लाह गजनफर और मयंक मारकंडे गेंदबाजी में फ्लॉप नजर आए. ऐसे में उनकी टीम से छुट्टी हो सकती है. मिचेल सैंटनर टीम से जुड़ गए हैं, उनके प्लेइंग-11 में आने की संभावना है.

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, टी नटराजन, माधव तिवारी, करुण नायर, साहिल पारख.

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP