खेती का ‘मैथमेटिकल’ फॉर्मूला देख वैज्ञानिक भी हैरान, 15 डिसमिल में उगा दीं 12 सब्जियां, जानें मॉडल – News18 हिंदी
Mathematical Farming Model Tips: कम जगह और कम बजट में ताजी सब्जियां उगाने का सपना अब हकीकत बन सकता है. रांची के मशहूर गार्डन एक्सपर्ट प्रभात ने मात्र 15 डिसमिल जमीन में ‘मैथमेटिकल फार्मिंग’ (गणितीय खेती) का ऐसा मॉडल पेश किया है. जिससे आप एक साथ 12 तरह की सब्जियां उगा सकते हैं. इस तकनीक में जमीन को सर्किल, रेक्टेंगल और स्क्वायर शेप में बांटकर खेती की जाती है. प्रभात के अनुसार, मिट्टी का पीएच लेवल बैलेंस करने के लिए चूना, केंचुआ खाद और नीम के तेल का मिश्रण रामबाण है. सर्किल वाले हिस्से में ब्रोकली और फूलगोभी, ट्रायंगल में अदरक-लहसुन और प्याज, जबकि रेक्टेंगल हिस्से में मिर्च, नींबू और टमाटर जैसी फसलें उगाई जा सकती हैं. महज 45 से 50 दिनों में तैयार होने वाली यह क्यारियां न केवल बाजार पर आपकी निर्भरता खत्म करेंगी, बल्कि घर की छोटी सी जगह को मिनी फार्म में बदल देंगी. एक्सपर्ट का मानना है कि सही प्लानिंग और खरपतवार प्रबंधन से कम जगह में भी बंपर पैदावार ली जा सकती है.
