‘सैयारा’ में रोमांस के बाद एक्शन करते दिखेंगे अहान पांडे, दूसरी फिल्म से फर्स्ट लुक आउट, डायरेक्टर ने दिखाई झलक

Share to your loved once


Last Updated:

‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे एक्शन करते दिखेंगे. उनका एक्शन फिल्म से फर्स्ट लुक फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने क्लैप बोर्ड की भी एक तस्वीर शेयर की है. यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है. फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी होंगी.

ख़बरें फटाफट

'सैयारा' के बाद एक्शन करते दिखेंगे अहान पांडे, दूसरी फिल्म से फर्स्ट लुक आउटZoom

दूसरी फिल्म से अहान पांडे का फर्स्ट लुक. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aliabbaszafar)

मुंबई. रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ बॉलीवुड डेब्यू करने वाले अहान पांडे जल्द ही दूसरी फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म में अहान दमदार एक्शन करते दिखेंगे. इस एक्शन फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने अहान का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है. अली अब्बास जफर की ज्यादातर फिल्में दमदार एक्शन और रोमांच से भरपूर होती हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अहान की पहली झलक शेयर की है.

अली अब्बास जफर ने अहान का फर्स्ट लुक जारी किया. फर्स्ट लुक में अहान की तीखी नजर और इंटेंस लुक साफ दिख रहा है. क्लैपबोर्ड के साथ यह फोटो दर्शकों को फिल्म के हाई-स्टेक्स एक्शन सीन की झलक दे रही है. साथ ही अहान के रोमांटिक हीरो वाले अंदाज को भी उजागर कर रही है. यह अनटाइटल्ड फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज की जाएगी.

इस एक्शन फिल्म में अहान पांडे के साथ शरवरी वाघ, ऐश्वर्या ठाकरे, बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे. अली अब्बास जफर अपनी स्टाइलिश और बड़े बजट वाली मनोरंजक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी हिट फिल्में दी हैं, जिस वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म में भी वे एक्शन और रोमांस का शानदार तड़का लेकर आएंगे.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP