वैभव से बैटिंग सीखें… पूर्व क्रिकेटर ने ऋषभ पंत को लताड़ा, बताई LSG कप्तान की कमजोरी

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

वैभव से बैटिंग सीखें.. पूर्व क्रिकेटर ने पंत को लताड़ा, बताई LSG कप्तान कमजोरी

Last Updated:

Michael Vaughan advises Rishabh Pant: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ऋषभ पंत को सलाह दी है कि उन्हें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से बल्लेबाजी कैसे करनी है सीखनी चाहिए. लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान पंत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुरी तरह फेल रहे थे, जिसके कारण उनकी फजीहत हो रही है.

वैभव से बैटिंग सीखें.. पूर्व क्रिकेटर ने पंत को लताड़ा, बताई LSG कप्तान कमजोरीZoom

आईपीएल 2026 के पहले मैच में फ्लॉप रहे ऋषभ पंत

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का खराब फॉर्म जारी है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पंत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए थे. इस मैच में पंत ने पारी की शुरुआत की थी, जिसे देखकर फैंस भी हैरान थे. लखनऊ के लिए खेलते हुए पंत का पिछला सीजन भी अच्छा नहीं रहा था. ऐसे में उनकी निराशाजनक बल्लेबाजी पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उन्हें वैभव सूर्यवंशी से सीखने की सलाह दे डाली है.

बता दें कि पंत को आईपीएल 2025 में लखनऊ की टीम ने 27 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत पर खरीदा था और उन्हें कप्तान भी बनाया, लेकिन टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई, जिसकी वजह से उन्हें फैंस और एक्सपर्ट्स की काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. ऐसे में अब माइकल वॉन का मानना है कि भारतीय टीम में जगह बनाने की रेस में पंत अब नीचे खिसक गए हैं, इसलिए उन्हें वैभव सूर्यवंशी की तरह आक्रामक क्रिकेट खेलनी चाहिए.

ऋषभ पंत के लिए टीम इंडिया में वापसी मुश्किल-वॉन

क्रिकबज से बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा, “पंत एक ऐसे देश के लिए खेल रहे हैं जहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. अपनी काबिलियत और विकेटकीपिंग की वजह से वह दुनिया की किसी भी दूसरी टीम में जगह बना लेते, लेकिन भारत के पास ईशान किशन, संजू सैमसन और जितेश शर्मा जैसे कई शानदार विकेटकीपर बल्लेबाजों की भीड़ है, इसलिए उनके लिए यह रास्ता आसान नहीं होगा.”

माइकल वॉन का मानना है कि पंत को आईपीएल के इस बड़े मंच का फायदा उठाना चाहिए और 15 साल के सूर्यवंशी की तरह निडर होकर बल्लेबाजी करनी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि पंत को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए गेंद को मैदान से बाहर मारने की कोशिश करनी चाहिए और उनका लक्ष्य 48 गेंदों में शतक बनाने जैसा होना चाहिए. अगर वह डर कर खेलेंगे तो फिर परफॉर्म नहीं कर पाएंगे.

जहीर खान ने भी पंत को लेकर दी प्रतिक्रिया

वहीं दूसरी ओर भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने पंत का पक्ष लेते हुए कहा कि उन्होंने आईपीएल में बहुत कुछ हासिल किया है. जहीर का मानना है कि पंत हर फॉर्मेट में प्रभाव डालने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने इस फॉर्मेट में भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं, भले ही फिलहाल उनके आंकड़े उतने अच्छे न दिख रहे हों.

उन्होंने कहा, “पंत की तुलना उनके टेस्ट आंकड़ों से की जाती है जो इतने बेहतरीन हैं कि लोग टी20 में भी वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं. जहीर ने याद दिलाया कि पंत आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और वह पिछले 10 सालों से खेल रहे हैं. पंत को बस अपनी बल्लेबाजी की पोजीशन को स्थिर करने और अपने खेल के नजरिए में थोड़ा संतुलन बनाने की जरूरत है.”

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP