कम मसालों में तैयार करें छत्तीसगढ़ी रोपा भाजी, सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स में तैयार

Share to your loved once


Last Updated:

Ropa Bhaji Easy Recipe: छत्तीसगढ़ की पारंपरिक रसोई में रोपा भाजी खास है. यह कम मसालों में बनती है, लेकिन स्वाद और पोषण से भरपूर होती है. ताजे साग, लहसुन और हल्के मसालों से तैयार की जाने वाली यह भाजी पाचन के लिए अच्छी और शरीर को ठंडक देने वाली होती है.

Ropa Bhaji Easy Recipe: छत्तीसगढ़ की पारंपरिक रसोई में रोपा भाजी का खास स्थान है, यह देसी साग कम मसालों में तैयार होता है, लेकिन स्वाद और पोषण से भरपूर होता है, गांवों में इसे ताजे साग, लहसुन और हल्के मसालों के साथ बनाया जाता है, जिससे इसका असली देसी स्वाद बरकरार रहता है, यह भाजी पाचन के लिए अच्छी होती है और शरीर को ठंडक भी देती है.

रोपा भाजी चना दाल के साथ बनाने की आसान विधि 

• सबसे पहले 1 कप चना दाल को अच्छी तरह धोकर 20-30 मिनट के लिए भिगो दें, इस दौरान रोपा भाजी को साफ करके बारीक काट लें.
• उसके बाद चना दाल और भाजी को कढ़ाई में उबाल ले, उबालने के बाद एक प्लेट में रख ले उसके बाद.
• अब एक कड़ाही में 1-2 चम्मच तेल गरम करें, इसमें राई और जीरा डालें, फिर बारीक कटा लहसुन और सूखा लाल मिर्च डालकर हल्का भून लें.
• इसके बाद उबला हुआ चना दाल और भाजी को डालें और 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें, अब इसमें हल्दी और स्वादानुसार नमक डालें.
• अब सबको अच्छे से मिलाकर ढक दें और धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकाएं, बीच-बीच में चम्मच चलाते रहें ताकि भाजी जले नहीं, जब दाल और भाजी अच्छी तरह पक जाएं और पानी सूख जाए, तो ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
• गरमा-गरम रोपा भाजी चना दाल के साथ तैयार है, इसे आप गरम चावल या रोटी के साथ परोस सकते हैं, कम मसालों में बनी यह भाजी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है, जो देसी खाने का असली आनंद देती है.
• रोपा भाजी बिना मसाला का का बनने वाला भाजी लेकिन खाने में इसका स्वाद बहुत अच्छा लगता हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP