क्रिकेटर बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट की गोल्ड चेन, एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड ने बेच दी, जब कोर्ट ने सुना मामला तो पूरी कहानी ही पलट गई

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

क्रिकेटर की गोल्ड चेन गर्लफ्रेंड ने बेच दी, मामला कोर्ट पहुंचा तो कहानी पलट गई

Last Updated:

श्रीलंकाई क्रिकेटर भानुका राजपझे अपनी गोल्ड चेन को लेकर विवाद में फंस गए हैं. भानुका ने कथित तौर पर एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड हर्षी रसंगा को 9 लाख रुपए की कीमत वाली गोल्ड चेन दी थी, जिसे हर्षी ने बिना बताए गिरवी रख दिया था. इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा तो हर्षी ने माना कि उन्होंने चेन गिरवी रखी.

क्रिकेटर की गोल्ड चेन गर्लफ्रेंड ने बेच दी, मामला कोर्ट पहुंचा तो कहानी पलट गईZoom

भानुका राजपझे और हर्षी रसंगा के विवाद में आया नया मोड़

नई दिल्ली: श्रीलंकाई क्रिकेटर भानुका राजपक्षे एक अजीब मामले को लेकर सुर्खियों में हैं. पूरा मामला एक गोल्ड चेन का है जो उन्होंने श्रीलंकाई एक्ट्रेस हर्षी रसंगा को दिया था. हर्षी ने भानुका राजपक्षे को बिना बताए गोल्ड चेन को गिरवी रख दिया, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया और अब इसमें एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है.

श्रीलंकाई क्रिकेटर भानुका राजपक्षे ने अपनी लगभग 9 लाख रुपए की कीमत वाली गोल्ड चेन हर्षी रसंगा को अस्थायी रूप से दी थी. राजपक्षे ने जब गोल्ड चेन वापस मांगा तो हर्षी ने इंकार कर दिया. ऐसे में क्रिकेटर ने हर्षी पर एफआईआर दर्ज करा दी. भानुका के वकील ने हर्षी को लीगल नोटिस भेजा और चेन वापस करने के लिए कहा, लेकिन हर्षी ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद तलंगमा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

कोर्ट में पलट गया पूरा मामला

गिरफ्तारी के बाद जब हर्षी को कडुवेला मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया तो दिलचस्प बात निकलकर सामने आई. हर्षी ने के वकीलों ने कोर्ट में माना कि यह सच है कि उन्होंने राजपक्षे की अनुमति के बिना चेन गिरवी रखी थी और जल्द ही चेन छुड़ाकर वापस करने का आश्वासन भी दिया. इसके करारनामें के बाद कोर्ट ने हर्षी को 5-5 लाख रुपए के दो निजी मुचलकों पर जमानत दे दी, लेकिन जमानत मिलते ही हर्षी रसंगा ने पूरी तरह से अपना रुख बदल लिया.

जमानत के बाद हर्षी ने सोशल मीडिया पर भानुका पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि वे दोनों पहले रिलेशनशिप में थे और उसी दौरान भानुका ने वह चेन उन्हें गिफ्ट के रूप में दी थी. उन्होंने तर्क दिया कि प्यार में दी गई वस्तु को अब चोरी का रूप देना गलत है. इन बयानों के बाद यह विवाद अब व्यक्तिगत आरोपों के स्तर तक पहुंच गया है.

भानुका राजपझे ने ने पूरे मामले पर क्या कहा?

हर्षी द्वारा किए गए लव अफेयर के दावों पर भानुका राजपक्षे ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इस बीच कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लिया है और पुलिस को अगली सुनवाई तक वह सोने की चेन कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी. तब तक यह गोल्ड चेन मिस्ट्री श्रीलंकाई मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP