बस 5 मिनट में तैयार! ये कुरकुरे पकोड़े बच्चों से बड़ों तक सबकी पसंद, नोट करें रेसिपी

Share to your loved once


Aalu Tamatar Pakoda Recipe : आलू-टमाटर के पकोड़े एक ऐसी फूड डिश है जिसे बच्चे और बड़े दोनों ही चाव लेकर खाते हैं. आप अगर खाना बनाने के शौकीन हैं और हमेशा नई रेसिपी ट्राई करने की कोशिश में लगे रहते हैं तो इस बार रूटीन ब्रेकफास्ट के बजाय नाश्ते में आलू-टमाटर टमाटर पकोड़ो की रेसिपी को बना सकते हैं. दोनों स्नैक्स को कुरकुरे बेसन के घोल में लपेटकर सुनहरा होने तक तला जाता है, जो इन्हें किसी भी अवसर के लिए एक लाजवाब व्यंजन बनाता है. आप इन पकौड़ो को गर्म चाय या कॉफी के साथ ले सकते हैं.

गृहिणी केशकली लोकल 18 से बातचीत में बताती हैं कि आलू-टमाटर बेसन पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन, हींग, और स्वादानुसार नमक मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें. आप 1 कप बेसन में अपने अनुसार हल्दी, लाल मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, हींग और स्वादानुसार नमक मिलाकर गाढ़ा घोल बना सकते हैं.

इसके बाद इसमें पतले कटे आलू और टमाटर के स्लाइस डालकर अच्छी तरह लपेटें. जिस तरह सलाद काटते हैं ठीक उसी तरह आपको आलू टमाटर भी काट लेना है. बेसन के घोल में आलू-टमाटर मिलाने के बाद आपको कढ़ाई के गरम तेल में मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक इसको तलना हैं. इसके बाद इसे आप टमाटर सॉस या चटनी के साथ खा सकते हैं. आप इसे सुबह-शाम चाय के साथ भी गरमागरम खा सकते हैं.

केशकली बताती हैं कि इस डिश की खासियत यही है कि इसे नूडल्स से भी जल्दी तैयार कर लिया जाता है. घर में जब भी बच्चों का खाने का मन करता है तो आप इसे मिनटों में बना सकते हैं. इस नाश्ते को बच्चों से लेकर बूढ़े तक पसंद करते हैं.

ऐसे करें तैयार
2 मध्यम आलू और 1-2 टमाटर को पतले गोल स्लाइस में काट लें.
घोल बनाना: एक बर्तन में बेसन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और थोड़ा सा बारीक कटा धनिया मिलाएं.

मिक्स करें: थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें, जो चम्मच के पीछे चिपक जाए.

कुरकुरापन: घोल में 1-2 चम्मच चावल का आटा या 1 चम्मच गर्म तेल मिलाएं.

तलना: कड़ाही में तेल गरम करें. सब्जियों को घोल में डुबोकर गर्म तेल में डालें और सुनहरा होने तक फ्राई करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP