यूपी के इन 4 एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा, इतना ज्यादा देना है टोल टैक्स
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा महंगी हो गई है. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) ने टोल की नए रेट लागू कर दिए हैं. इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर चार एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों पर पड़ेगा. हल्के वाहनों से लेकर भारी कमर्शियल वाहनों तक सभी श्रेणियों में टोल रेट बढ़ाए गए हैं. कई टोल प्लाजा पर प्रति यात्रा 5 से 85 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. आइए जानते हैं सब.
इन 4 हाईवों का सफर महंगा
- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर इतना बढ़ा रेट
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तीन पहिया वाहनों का टोल 5 रुपये महंगा किया गया है. जबकि कार, जीप, वैन के लिए 10 रुपये अधिक टोल देना होगा. इसके अलावा भारी वाहनों पर 85 रुपये टोल अधिक देने होंगे.
वाहन के प्रकार वर्तमान टोल दर (₹) पुरानी टोल दर (₹)
टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर 335 330
कार, जीप, वैन या एलएमवी 675 665
हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस 1065 1045
बस या ट्रक 2150 2100
भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी 3290 3225
(3 से 6 धुरी वाले वाहन)
विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन) 4230 4145
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किसी को राहत तो किसी को झटका
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर छोटे वाहनों के लिए राहत दी गई है. यहां टू-व्हीलर और थ्री व्हीलर वाहनों के लिए टोल टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. यात्रियों को पहले की तरह ही 350 रुपये का पेमेंट करना होगा.
वाहन के प्रकार वर्तमान टोल दर (₹) पुरानी टोल दर (₹)
टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर 350 350
कार, जीप, वैन या एलएमवी 700 700
हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस 1105 1105
बस या ट्रक 2240 2225
भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी 3430 3420
(3 से 6 धुरी वाले वाहन)
विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन) 4400 4385
जान लीजिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रेट
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी दोपहिया और तिपहिया के लिए बड़ी राहत दी गई है. इस रूट पर भी छोटे वाहनों के लिए पुराने रेट ही लागू रहेंगे. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को पार करने के लिए आपको 315 रुपये खर्च करने होंगे.
वाहन के प्रकार वर्तमान टोल दर (₹) पुरानी टोल दर (₹)
टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर 315 315
कार, जीप, वैन या एलएमवी 635 635
हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस 1000 1000
बस या ट्रक 2025 2010
भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी 3100 3085
(3 से 6 धुरी वाले वाहन)
विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन) 3980 3965
कार चालकों के लिए थोड़ी बुरी खबर
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले कार चालकों के लिए थोड़ी बुरी खबर है. पिछले साल की तुलना में इस साल कार के टोल टैक्स में 10 रुपये की वृद्धि की गई है.
वाहन के प्रकार वर्तमान टोल दर (₹) पुरानी टोल दर (₹)
टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर 145 140
कार, जीप, वैन या एलएमवी 295 285
हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस 440 440
बस या ट्रक 845 840
भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी 1345 1335
(3 से 6 धुरी वाले वाहन)
विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन) 1755 1745