बीकानेर में रेडीमेड फालूदा की धूम, 30 रूपए में ठंडक और स्वाद का जबरदस्त कॉम्बिनेशन, 15 फ्लेवर में उपलब्ध
Summer Drink Falooda: बीकानेर में गर्मी बढ़ने के साथ रेडीमेड फालूदा की मांग तेजी से बढ़ रही है. यह ठंडक और स्वाद का आसान विकल्प बनकर उभर रहा है. दुकानदारों के अनुसार, इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह घर व मेहमानों के लिए बेहतर डेजर्ट है. इस फालूदा में चीनी, सेवइयां और टुकमेंडा (सब्जा बीज) होते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं. बच्चों में इसके अलग-अलग फ्लेवर को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. बटरस्कॉच, वनीला, गुलाब और केसर जैसे करीब 15 फ्लेवर बाजार में उपलब्ध हैं. करीब 200 ग्राम के पैकेट की कीमत 30 रुपये होने के कारण यह हर वर्ग के लोगों की पहुंच में है. यही वजह है कि इसकी बिक्री लगातार बढ़ रही है और आने वाले दिनों में इसकी डिमांड और बढ़ने की संभावना है.
