वॉशरूम के बाहर मिला पहला ऑफर, बार-बार झेला रिजेक्शन, फिर 1 रोल ने चमका दी किस्मत
Last Updated:
विक्रांत मैसी आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. विक्रांत ने टीवी से लेकर फिल्मों तक कई ऐसे रोल निभाए हैं, जो दर्शकों के जहन में बस गए हैं. लेकिन इस मुकाम तक आने के लिए उन्होंने काफी संघर्षों का सफर तय किया है.

हर रोल में फूंक दी जान
नई दिल्ली. विक्रांत मैसी आज उन एक्टर्स में गिने जाते हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से हर बार दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. लेकिन उनका ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा.
आज वो बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में आते हैं. उनकी एक्टिंग की सादगी और गहराई लोगों को उनका मुरीद बना देती है. लेकिन उन्हें ये सफलता आसानी से नहीं मिली है. अपने सपनों को सच करने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है. टीवी के छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड के बड़े पर्दे तक का उनका सफर बहुत ही दिलचस्प रहा है.
वॉशरूम के बाहर मिला था ऑफर
विक्रांत मैसी एक्टिंग में जान डाल देते हैं.
शूट करने के मिलते थे 6 हजार रूपए
बचपन से ही एक्टिंग का सपना देखने वाले विक्रांत ने बिना सोचे-समझे हां कर दी. उन्हें हर महीने चार एपिसोड शूट करने थे और एक एपिसोड के 6 हजार रुपये मिलते थे. यानी महीने के करीब 24 हजार. उनके लिए पैसे से ज्यादा खुशी इस बात की थी कि उन्हें एक्टिंग करने का मौका मिल रहा है. धीरे-धीरे उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनानी शुरू की. वो ‘बालिका वधू’, ‘धरम वीर’, ‘बाबा ऐसो वर दीजो’, ‘झलक दिखला जा 4’ और मिर्जापुर जैसे शोज में नजर आए.
1 रोल ने चमका दी किस्मत
इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया और ‘अ डेथ इन द गंज’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘छपाक’ और ‘गैसलाइट’ जैसी फिल्मों में छोटे लेकिन असरदार रोल निभाए. हालांकि उन्हें असली पहचान मिली 12वीं फेल से.इस फिल्म में उन्होंने आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की कहानी को इतने शानदार तरीके से निभाया कि हर कोई भावुक हो गया. फिल्म को देश ही नहीं, विदेशों में भी खूब सराहना मिली और कई फिल्म फेस्टिवल में इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला.
बता दें कि करीब 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 65 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और सुपरहिट साबित हुई.विक्रांत ने ये भी बताया कि 10 साल टीवी में काम करने के बाद उन्हें पहली फिल्म लुटेरा मिली. उस दौरान कई मेकर्स साफ कह देते थे कि अगर वो फिल्म में होंगे तो पैसे नहीं लगाएंगे. लेकिन विक्रांत ने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने लगातार मेहनत की और आज अपनी अलग पहचान बना ली है. अब वो ऐसे एक्टर बन चुके हैं, जिनकी हर फिल्म और किरदार लोगों के दिलों में बस जाता है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें