पिता की हरकतों पर शर्मिंदा हैं युवराज सिंह, कपिल देव और धोनी से क्यों मांगी माफी?
Last Updated:
Yuvraj Singh Latest Podcast: लंबे समय बाद युवराज सिंह ने मीडिया को कोई इंटरव्यू दिया है. इस पॉडकास्ट में उन्होंने वो बातें बोली, जो आज से पहले कभी नहीं कही थी. सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवी ने साफ कर दिया कि अपने पिता के बयान से कई बार वह आहत होते हैं और धोनी-कपिल से माफी भी मांगना चाहेंगे.

युवराज सिंह ने अपने ताजा पॉडकास्ट में कई अहम बातें कही है.
नई दिल्ली: भारत को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले युवराज सिंह भी अपने पिता योगराज की हरकतों से परेशान हैं. शायद यही कारण है कि उन्होंने एक पॉडकास्ट में साफ कह दिया कि मैं कपिल देव और एमएस धोनी से माफी मांगना चाहता हूं. स्पोर्ट्स तक में जल्द ही रिलीज होने वाले एपिसोड में युवराज ने अपने पिता के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, संजू सैमसन, ऋषभ पंत यहां तक कि अभिषेक शर्मा के साथ अपनी बॉन्डिंग पर भी खुलकर बात की.
दो मिनट के टीजर वीडियो में युवराज को यह पूछे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए दिखाया गया है कि क्या उनके पिता के बेबाक शब्द और स्वभाव उन्हें आहत करते हैं, जिस पर वे कहते हैं, ‘मैंने पिताजी से कहा है कि यह ठीक नहीं है’.
योगराज ने कपिल के बारे में क्या कहा?
योगराज की धोनी के प्रति नापसंदगी लंबे समय से जगजाहिर है, लेकिन पिछले साल अचानक तब सुर्खियों में आई, जब उन्होंने कपिल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान को धमकी दी थी. योगराज को आज भी कपिल से इस बात का मलाल है कि उन्हें 1980 के दशक की शुरुआत में भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था. योगराज ने कपिल पर अपने करियर को बर्बाद करने का आरोप लगाया और यहां तक खुलासा किया कि वह एक बार कपिल के घर पिस्तौल लेकर उनसे भिड़ने गया था.
धोनी को लेकर बदली योगराज की सोच?
युवी के पिता योगराज सिंह की धोनी से भी दुश्मनी जगजाहिर है. वह अक्सर युवराज का करियर जल्दी खत्म होने के पीछे माही को कसूरवार ठहराते रहे हैं. मगर हाल ही में योगराज सिंह ने धोनी की तारीफ कर सभी को चौंका दिया था कि धोनी जितना हो सके खेलते रहें और वह पूर्व भारतीय कप्तान की प्रशंसा करते हैं. उनके इस रवैये में बदलाव का कारण शायद यह है कि हाल ही में बीसीसीआई के पूर्व चयन समिति अध्यक्ष संदीप पाटिल ने स्पष्ट किया कि युवराज को भारतीय टीम से बाहर करने का फैसला धोनी की मांग पर नहीं था, बल्कि इसलिए था क्योंकि चयनकर्ताओं को लगा कि अब उनमें वे गुण नहीं रहे जो कभी युवराज सिंह को विश्व क्रिकेट में बेस्ट खिलाड़ी बनाते थे.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें