आज का राशिफल, 3 अप्रैल 2026: मेष को प्रमोशन, कर्क की बढ़ेगी आय, धनु-कुंभ की होगी उन्नति, 3 राशियां रहें सतर्क! क्या करें उपाय
Today Horoscope 3 April 2026: आज वैशाख कृष्ण प्रतिपदा तिथि, चित्रा नक्षत्र, व्याघात योग, शुक्रवार दिन है. आज से वैशाख शुरू हुआ है. आज के दिन मेष राशिवालों को प्रमोशन मिल सकती है, वहीं कर्क राशि वालों की आय के स्रोत बढ़ेंगे. आज के दिन धनु और कुंभ राशिवालों की उन्नति होगी, धन लाभ होगा और बिजनेस में फायदा मिलेगा. आज सिंह समेत 3 राशिवालों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानते हैं आज का राशिफल और 12 राशियों के लिए उपाय.
मेष राशि
आज का दिन नयी सम्भावनाओं से भरा है. अपनी एकाग्रता और सूझबूझ पर विश्वास रखकर आगे बढ़ें क्योंकि आज लोगों का सहयोग मिलता नहीं दिख रहा है, जिस कारण क्रोध और तनाव रह सकता है. आज भाग्य का साथ 77% रहेगा, लाभ उठाएं. जिन को जॉब की तलाश है, उन्हें आज प्रयास जरूर करना चाहिए. प्रमोशन की संभावना बन रही है. व्यापारिक गतिविधियां भी तेज रहेंगी. लेन-देन और साझेदारी में सजगता रखें. स्वाथ्य अनुकूल, रिश्तों में सुधार, जीवनसाथी को भवनात्मक बल देने की जरूरत रहेगी.
आज का उपाय: आज माँ दुर्गा का पूजन करके दिन की शुरुआत करें.
आज सोचे हुए काम पूरे कर पाएंगे. सकारात्मक सोच आप को सफलता के नए आयाम दिला सकती है. आज आपका भाग्य 57% साथ रहेगा. जॉब को लेकर कोई नए प्रयोग ना करें, अपने काम पर ध्यान दें, वहीं व्यापार को लेकर कुछ अधिक व्यस्तता रह सकती है. निवेश और लेनदेन बहुत सोच समझ कर करें, स्वाथ्य के लिहाज भी दिन कमजोर रह सकता है. वहीं परिवारिक रिश्तों को लेकर सहजता रहेगी, दाम्पत्य जीवन अनुकूल एक दूसरे के साथ समय बिताएं.
आज का उपाय: आज भगवान गणेश का पूजन करके सफेद चन्दन का तिलक लगाकर घर से निकलें, शुभ परिणाम मिलेंगे.
मिथुन राशि
आज का दिन नए तरीके से काम करने का है. पुरानी बातें छोड़कर जीवन के रचनात्मक पहलू को समझें, सफलता मिलेगी. आज भाग्य का साथ 75% तक रहेगा. छोटी-छोटी बातों में तनाव बढ़ाकर दिन खराब न करें, इसलिए सब व्यर्थ बातों से हटकर पूर्ण मनोबल से अपने कार्यों को करें. जॉब मे नए सम्पर्क बनेंगे, आपके कार्य को सराहा जाएगा, वहीं व्यापारिक गति रहेगी, पर व्यापार के कार्यों में विलम्ब होने से परेशान होंगे. लोगों का सहयोग ना मिलने से तनाव रह सकता है, पर निरंतर प्रयास आपकी आगे सफलता का कारण बनेगा. पारिवारिक रिश्तों में पारदर्शिता रखें, दांपत्य जीवन अनुकूल है.
आज का उपाय: भगवान शंकर का पूजन करके दिन की शुरुआत करें.
कर्क राशि
आज सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. काम को पूरा करने का उत्साह रहेगा, भाग्य का साथ 73% रहेगा. आज नए बदलाव और धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे, बस जल्दबाजी से बचें. जॉब में लोगों पर ध्यान दिए बिना अपने विवेक से काम करें, सफल रहेंगे. व्यापारिक विस्तार रहेगा, यात्राओं का लाभ मिलेगा, पर निवेश बहुत सोच समझ कर करने की सलाह दी जाती है. रिश्तों के लिहाज समय अनुकूल है. दाम्पत्य जीवन में सहजता रहेगी, आपसी विश्वास बढ़ेगा.
आज का उपाय: भगवान कृष्ण के मंत्रों का जप करके दिन की शुरुआत करें.
आज भागदौड़ भरा दिन रहेगा. अपनी सकारात्मक सोच को बनाएं रखें, भाग्य का साथ 58% रहेगा. जॉब को लेकर नये प्रयोग आज ना करें, विरोधी सक्रिय रहेंगे. व्यापारिक विस्तार मे जितने प्रयास करेंगे, उतना ही आय और लाभ को बढ़ा संकेगे. वहीं परिवारिक रिश्तोंं में मान सम्मान को लेकर तनाव रहेगा. दाम्पत्य जीवन को सहज बनाने के लिये एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताएं.
आज का उपाय: आज हनुमान जी का पूजन करके दिन की शुरुआत करें.
कन्या राशि
आज काम करने के तरीकों पर अधिक ध्यान दें. गलत तरीकों या जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से बचें. भाग्य का साथ 53% तक ही मिल पायेगा. आज जॉब मे अपने मान प्रतिष्ठा का पूरा ध्यान रखें, समय पर काम पूरा होना थोड़ा मुश्किल रहेगा. अधिक प्रयास की जरुरत है, वहीं व्यापारिक उतार चढाव रहेगा. अचानक कोई बड़ा खर्च परेशान कर सकता है. रिश्तों के लिहाज से दिन सामान्य है. जीवनसाथी के साथ अनुकूलता बढ़ेगी, स्वाथ्य पर अधिक ध्यान दें. नसों सम्बन्धी दिक्क्तें हो सकती हैं.
आज का उपाय: आज भगवान कृष्ण के मंत्र का जप करें व तुलसी अर्पित करें.
तुला राशि
आज आप को बहुत सोच समझ कर आगे बढ़ने की जरूरत है, बिना वजह विवाद में उलझ सकते है. हालांकि भाग्य का साथ 62% रहेगा. सतर्क रहें. जॉब और व्यापार दोनों मे आगे बढ़ने के अवसर दिखेंगे, पर विरोधी भी सक्रिय रहेंगे. रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी. दाम्पत्य जीवन मे उतार चढ़ाव रहेगा.
आज का उपाय: आज हनुमान जी का पूजन करके घर से निकलें.
वृश्चिक राशि
आज का दिन ऊर्जावान रहेगा, अपने हिसाब से काम कर पाएंगे, आपके सकारात्मक दृष्टिकोण से लोग प्रभावित होंगे. संतान पक्ष पर ध्यान दें. कोई अच्छा काम या निर्णय सामने आएगा, भाग्य का साथ 60 % रहेगा. जॉब में थोड़ा संभलकर जिम्मेदारी लें, अधिक काम का बोझ तनाव दे सकता है. व्यापारिक उतार चढ़ाव रहेगा, पर धन की स्थितियां बनेंगी. स्वाथ्य का ध्यान रखें, रिश्तों को लेकर अलगाव की स्थिती ना बन ने दें. वैचारिक मतभेद को शांत मन से दूर करें. जीवनसाथी के मनोभाव को महत्व दें .
आज का उपाय: सूर्य देव के दर्शन करके दिन की शुरुआत करें.
धनु राशि
आज का दिन आप के लिए उत्तम रहेगा, कार्य क्षेत्र मे सहयोग और लोगों की सरहाना मिलेगी. भाग्य का साथ 80% तक मिलेगा, इसलिए आज आर्थिक उन्नति के लिए भरसक प्रयास करें, सफल रहेंगे. जॉब हों या व्यापार अनुकूलता बढ़ेगी. जॉब में अपने काम की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दें. वहीं व्यापार में अपनी चीजों को खुलकर लोगों से साझा करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जीवनसाथी को लेकर कुछ मतभेद तनाव दे सकते हैं.
मकर राशि
आपके दिन की शुरुआत उत्साह और उमंग से भरपूर रहेगी. लोगों के साथ काम करना सहज रहेगा. आज निवेश को लेकर सजकता रखने की आवश्यकता है. भाग का साथ 70% रहेगा. जॉब में आधिकारिक वर्ग से आज विरोध ना लें, नहीं तो तनाव रह सकता है. व्यापार में अनुकूल संबंधों का लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. बड़े बुजुर्गों से आज मतभेद संभव है. दांपत्य जीवन सामान्य है.
आज का उपाय: भगवान विष्णु का पूजन करके दिन की शुरुआत करें.
कुंभ राशि
आप को आज उच्च मनोबल से काम करने की सलाह दी जाती है. विरोधी कोई मौका नहीं छोड़ेंगे, आज इसलिए अपने कामों को सतर्कता से करें. सकारात्मक और रचनात्मक कामों से जुड़ें. भाग्य का साथ 58% रहेगा. इसलिए ज्यादा सजग रहें. व्यापारिक उन्नति का दिन है, ज्यादा से ज्यादा कम्युनिकेशन एस्टेब्लिश करें, फायदा मिलेगा. नए प्रस्ताव और संबंध बनने का दिन है. संतान पक्ष को लेकर कोई अच्छा समाचार प्राप्त कर सकते हैं. दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा.
मीन राशि
मीन राशि के लिए आज का दिन सामान रहेगा.आर्थिक पक्ष को लेकर उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. भाग्य का साथ 66% से ऊपर रहेगा. वहीं लेनदेन को लेकर आज विशेष सतर्कता रखें. जॉब को लेकर मन विचलित रहेगा, परिवर्तन का ख्याल भी आ सकता है, पर ग्रहों की स्थिति के अनुसार अनुकूल समय का इंतजार करना ही बेहतर है. व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी, दोपहर के बाद से लाभ की स्थितियां भी बनती दिख रही हैं. स्वास्थ्य सामान्य है, आपसी रिश्तों को लेकर बहुत उम्मीद ना रखें. दांपत्य जीवन सहज है.
आज का उपाय: भगवान सूर्य के दर्शन करें और हनुमान चालीसा का पाठ करके दिन की शुरुआत करें.