अंजलि राघव ने पवन सिंह को किया माफ, मगर पीआर टीम पर गिरी गाज, 3 लोगों को भेजा समन

Share to your loved once


Last Updated:

हरियाणा की एक्ट्रेस अंजलि राघव और पवन सिंह के बीच का विवाद सुलझ गया है. अंजलि राघव ने पवन सिंह की माफी मांग ली है. हालांकि, अंजलि का आरोप है कि पवन सिंह की पीआर टीम के कुछ मेंबर अभी भी उन्हें आपत्तिजनक वीडियो और धमकियों के जरिए परेशान कर रहे हैं. इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने तीन लोगों को समन जारी किया है. साथ ही, गायक बादशाह के पेश न होने पर आयोग ने साफ कहा है कि उनसे बातचीत होने तक कार्रवाई जारी रहेगी.

ख़बरें फटाफट

अंजलि राघव ने पवन सिंह को किया माफ, मगर पीआर टीम पर गिरी गाजZoom

अंजलि राघव-पवन सिंह के बीच विवाद खत्म.

नई दिल्ली: हरियाणा की मशहूर एक्ट्रेस अंजलि राघव और पवन सिंह के बीच चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर आकर सुलझता नजर आ रहा है. गुरुवार को अंजलि राघव ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखा. इस मुलाकात के बाद अंजलि राघव ने बड़ा दिल दिखाते हुए पवन सिंह को उनकी गलतियों के लिए माफ कर दिया है. रेणु भाटिया ने मीडिया से बातचीत में साफ किया कि हालांकि पवन सिंह ने माफी मांग ली है और अंजलि ने उसे मान भी लिया है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. अंजलि का आरोप है कि पवन सिंह की पीआर टीम के कुछ लोग उन्हें अभी भी लगातार परेशान कर रहे हैं और सोशल मीडिया या अन्य जरियों से उन्हें बदनाम करने की धमकियां दे रहे हैं. आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन तीन संदिग्ध लोगों को समन जारी कर दिया है ताकि इस मानसिक उत्पीड़न पर लगाम लगाई जा सके.

पूरे मामले में एक और बड़ा नाम ‘बादशाह’ का भी सामने आया है. जब रेणु भाटिया से बादशाह के पेश न होने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भले ही वे समन मिलने पर खुद हाजिर नहीं हुए, लेकिन उन्होंने इस मामले में कानूनी तौर पर जमानत ली है. आयोग की अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि वे तब तक अपनी कार्रवाई बंद नहीं करेंगी, जब तक खुद बादशाह से सीधे तौर पर पूछताछ या बातचीत नहीं हो जाती. आयोग का कहना है कि उनका लक्ष्य सिर्फ अंजलि राघव को न्याय दिलाना नहीं है, बल्कि समाज की हर उस महिला के लिए एक मिसाल कायम करना है जो कामकाजी है या घर संभाल रही है. महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी, चाहे सामने कोई भी रसूखदार व्यक्ति क्यों न हो.

तीनों को कोर्ट के सामने होना है पेश
खुद अंजलि राघव ने भी स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि असली समस्या पवन सिंह से नहीं, बल्कि उनके साथ जुड़े कुछ लोगों से थी. अंजलि के मुताबिक, उनकी टीम के कुछ सदस्यों ने उनके निजी या आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और मानसिक तनाव देने की कोशिश की थी. अंजलि ने कहा, ‘शुरुआत में मुझे उन लोगों के नाम मालूम नहीं थे, बस इतना पता था कि वे पवन सिंह की टीम का हिस्सा हैं. घटना के बाद जब पवन सिंह ने खुद माफी मांगी, तो मैंने उन्हें माफ कर दिया क्योंकि उनका इसमें सीधा हाथ नहीं था, लेकिन उनकी टीम के उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है जिन्होंने मेरी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो बनाए.’ फिलहाल, महिला आयोग की सक्रियता से अंजलि को न्याय की उम्मीद जगी है और अब सबकी नजरें उन तीन लोगों पर हैं जिन्हें कोर्ट के सामने पेश होना है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP