दो फिल्मों में सैफ अली खान बने विलेन, एक हुई ब्लॉकबस्टर, दूसरी रही फ्लॉप, खूब उड़ा मजाक

Share to your loved once


Last Updated:

Why Adipurush Movie Flop : बॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्मों का 2020 के बाद अचानक बढ़ गया. कई फिल्में सफल हुईं तो कुछ डिजास्टर भी साबित हुईं. तीन साल पहले बहुत ही महंगी फिल्म सिनेमाघरों में आई थी. 700 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को देखने के बाद पूरे देश में गुस्सा देखने को मिला. फिल्म के डायलॉग, स्टोरी लाइन और वीएफएक्स आ खूब मजाक उड़ाया गया. फिल्म को बैन करने की मांग हुई. फिल्म में छपरी डायलॉग की भरमार थी. मूवी अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. फिल्म के गीतकार-प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मांगी मागते नजर आए. यह फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं…..

रनबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ का ट्रेलर हनुमान जयंती पर रिलीज किया गया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी-अपनी राय जाहिर कर रहे हैं. कोई ट्रेलर की तारीफ कर रहा है तो कोई उसकी खामियां गिना रहा है. नितेश तिवारी इस मूवी के डायरेक्टर हैं. यह हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है. मूवी का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है. रामायण जैसे महाकाव्य पर फिल्म बनाना आसान काम तो नहीं. रामानंद सागर ने ‘रामायण’ जैसा कालजयी सीरियल बनाकर ऐसा प्रतिमान गढ़ दिया है कि उसकी बराबरी कर पाना आसान भी नहीं है. तीन साल पहले 2023 में रिलीज हुई ‘आदिपुरुष’ का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हश्र हुआ था. 700 करोड़ के बजट में बनी फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई थी. यह फिल्म आदिपुरुष थी जिसे ओम राउत ने डायरेक्ट किया था. वही ओम राउत जिन्होंने अजय देवगन के साथ ताना जी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई थी. आइये जानते हैं इस मूवी से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स…..

आदिपुरुष फिल्म ‘रामायण’ पर आधारित एक माइथोलॉजी एक्शन फिल्म है जिसे 1 जनवरी 2023 को रिलीज किया गया था. स्टोरी ओम राउत ने लिखी थी. टी-सीरीज और रेट्रोफिलीज ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म हिंदी और तेलुगू में एकसाथ रिलीज की गई थी. प्रभाष, सैफ अली खान, कृति सैनन, सनी सिंह और देवदत्त नागे अहम भूमिकाओं में थे. प्रभाष ने भगवान राम का जबकि कृति सैनन ने मां सीता का रोल निभाया था. रावण के किरदार में सैफ अली खान नजर आए थे.

आदिपुरुष फिल्म को बनाने का अनाउंसमेंट 2022 में मोशन पोस्टर रिलीज के साथ हुआ था. फिल्म का म्यूजिक अजय-अतुल ने कंपोज किया था. फिल्म को 16 जून 2023 में रिलीज किया गया. फिल्म जैसे ही रिलीज हुई, पूरे देश में बवाल मच गया. फिल्म के छपरी डायलॉग्स, खराब वीएफएक्स ने दर्शकों का दिल तोड़ दिया. सोशल मीडिया पर मूवी की खूब आलोचना हुई. देशभर से फिल्म को बैन करने की मांग होने लगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म के छपरी डायलॉग की भरमार थी. इसकी एक बानगी देखिए. जब भगवान हनुमान लंका जाते हैं. मेघनाथ उन्हें ब्रह्मपाश में बांध लेता है. रावण और भगवान हनुमान के बीच संवाद होता है. इस संवाद के डायलॉग बहुत ही फूहड़ किस्म के थे. रावण : तेरी बुआ का बगीचा है क्या जो हवा खाने इसमें चला आया था. रावण उनकी पूछ में आग लगाने का आदेश देता है तो फिल्म में एक डायलॉग दिखाया जाता है, ‘कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का और आग भी तेरे बाप की, तो जलेगी भी तेरे बाप की’. फिल्म के डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे थे.

फिल्म की खूब आलोचना हुई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब ट्रोल किया अया. प्रभाष के लुक की तुलना जीसस क्राइस्ट से की गई. यूजर्स का कहना था कि सैफ अली खान का लुक अलाउद्दीन खिलजी जैसा है जो कि मुस्लिम शासक था. पूरी फिल्म में सैफ अली खान रंग में नहीं दिखे. उनका लुक-डायलॉग बहुत ही वाहियात थे. सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया. फिल्म रिलीज होने से पहले करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली को सबसे हैंडसम डेविल बताया था. मूवी रिलीज होने के बाद उनकी बोलती बंद हो गई.

‘आदिपुरुष’ को लेकर शुरुआत में मनोज मुंतशिर ने सफाई दी. जब विवाद नहीं थमा तो उन्होंने खराब डायलॉग्स का ठीकरा डायरेक्टर ओम राउत के सिर फोड़ दिया. कहा कि डायरेक्टर ओम राउत ने ही ऐसे डायलॉग लिखने को कहा था. वो किसी चीज के लिए जवाबदेह नहीं हैं. सवाल ओम राउत से पूछे जाने चाहिए. मनोज ने शुरुआत में उन्होंने माफी मांगने से भी इनकार कर दिया. बाद में उन्होंने बिना शर्त माफी मांगी.

आदिपुरुष के डायरेक्टर ने औपचारिक तौर पर तो माफी नहीं मांगी लेकिन प्रभाष के फैंस के लिए खेद जाहिर किया. ओम राउत ने अपने एक इंटरव्यू में मूवी के फ्लॉप होने पर रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो मैंने जानबूझकर ये सब नहीं किया है. गलतियां हो जाती हैं. सफलता बहुत कुछ सिखाती है लेकिन असफलता और भी ज्यादा सिखाती है.’ ओम राउत लगातार फिल्म का बचाव करते रहे. मूवी को लेकर खूब कुतर्क किए. इसके चलते दर्शकों में फिल्म को लेकर गुस्सा बढ़ता गया. इसका खामियाजा फिल्म को चुकाना पड़ा. फिल्म को लेकर इतनी नकारात्मक हो गई कि दर्शकों के लिए तरस गई.

आदिपुरुष में लंकेश का रोल करने वाले सैफ अली खान ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने बेटे तैमूर को फिल्म दिखाई और माफी भी मांगी क्योंकि फिल्म में मैंने रावण जैसे खतरनाक खलनायक की भूमिका निभाई थी. मैं अपनी हर फिल्म के साथ खड़ा हूं और ‘आदिपुरुष’ के साथ भी.’ 700 करोड़ के बजट में बनी ‘आदिपुरुष’ सिर्फ 392 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर पाई थी. यह एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP