आम के टिकोरे की चटपटी चटनी! इस तरीके से बनाया तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब, बार-बार मांगेंगे मेहमान
Last Updated:
Tikori Chutney Recipe: टिकोरी की चटनी अपने खट्टे-तीखे स्वाद से खाने का जायका बढ़ा देती है. कच्चे आम शरीर को ठंडक देते हैं और पाचन तंत्र मजबूत करते हैं. इसे टिकोरी, हरी धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, जीरा, नमक, चीनी और नींबू रस से आसानी से बनाया जा सकता है. जानें पूरा तरीका…
Tikori Chutney Recipe: गर्मी शुरू होने के साथ ही फलों के राजा आम की चर्चा भी खूब होने लगी है. सभी को रसीले आमों का इंतजार है. हालांकि, इन दिनों आम के पेड़ों पर मंजर से छोटी-छोटी टिकोरियां (कैरी) बनने लगी हैं. साथ ही, कई घरों में छोटे आम की चटनी बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. टिकोरी से बनी चटनी स्वाद में बेहद लाजवाब होती है. बस इसको बनाने का सही तरीका आना चाहिए.
सीधी की गृहणी प्रियंका सिंह ने लोकल 18 को बताया कि टिकोरी की चटनी खट्टे-तीखे स्वाद के कारण खाने का जायका बढ़ा देती है. यह चटनी खासतौर पर गर्मी में बनाई जाती है, क्योंकि कच्चे आम शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं. टिकोरी की चटनी इसी परंपरा का हिस्सा है. इसे खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूती मिलती है.
यह चटनी लंच और डिनर के साथ परोसी जा सकती है. वहीं स्नैक्स और स्टार्टर के साथ भी इसका स्वाद खूब पसंद किया जाता है. खास बात ये कि इसे घर पर बहुत ही आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है. टिकोरी की चटनी बनाने के लिए कच्चे छोटे आम, हरी धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, भुना जीरा, नींबू रस, चीनी और नमक जैसी सामान्य सामग्री की जरूरत होती है.
ऐसे तैयार होगी चटपटी चटनी
चटनी बनाने के लिए सबसे पहले टिकोरी को अच्छी तरह धोकर छील लिया जाता है और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है. इसके बाद हरी धनिया साफ कर बारीक काट लिया जाता है. फिर हरी मिर्च और लहसुन को भी काटकर तैयार कर लिया जाता है. अब मिक्सर जार में टिकोरी के टुकड़े, हरा धनिया, हरी मिर्च और लहसुन डाल दिए जाते हैं. इसमें भुना जीरा, नमक, थोड़ी चीनी और नींबू का रस मिलाया जाता है.
बनाकर कुछ दिन तक फ्रिज में रखें
इसके बाद थोड़ा पानी डालकर मिश्रण को पीस लिया जाता है. जरूरत के अनुसार पानी मिलाते हुए चटनी को दरदरी बनावट तक ग्राइंड किया जाता है. जब चटनी तैयार हो जाए, तो उसे एक बाउल में निकाल लिया जाता है. यह स्वादिष्ट और हेल्दी टिकोरी की चटनी खाने के लिए तैयार है. गर्मी के इस मौसम में टिकोरी की चटनी न केवल स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होती है. इसे कुछ दिनों तक फ्रिज में स्टोर भी किया जा सकता है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें