गर्मियों में मूली की खेती: 45 दिन में तैयार, कम लागत में 80 हजार तक मुनाफा

Share to your loved once


होमताजा खबरकृषि

गर्मियों में मूली की खेती बनेगी किसानों की कमाई का सहारा, ज्यादा मुनाफा

Last Updated:

गर्मियों में मूली की खेती किसानों के लिए कम लागत में ज्यादा मुनाफे का अच्छा विकल्प है. मार्च–अप्रैल में बोई गई यह फसल 45–50 दिनों में तैयार हो जाती है और गर्मी में इसकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है. सही सिंचाई और देखभाल से किसान एक बीघा में 70–80 हजार रुपये तक की आमदनी कर सकते हैं.

कौशाम्बी. किसान गर्मियों के मौसम में मूली की खेती करना चाहता है तो इस समय बुवाई कर सकता है, क्योंकि मूली कम समय कम लागत में अच्छा मुनाफा देने वाली फसल है. इससे किसान अच्छी आमदनी कमा सकता है. मूली एक ऐसी हरी सब्जी है जिसकी मांग सालभर बनी रहती है, लेकिन गर्मियों में इसकी कीमत और भी बेहतर मिलती है. खास बात यह है कि मूली की फसल महज 45 से 50 दिनों में तैयार हो जाती है, जिससे किसान कम समय में कई बार कटाई कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. मूली की खेती के लिए सबसे पहले खेत की अच्छी तरह जुताई कर लें और मिट्टी को भुरभुरी बना लें.

इसके बाद खेत में गोबर की सड़ी हुई खाद या कंपोस्ट मिलाकर जुताई कर दे ताकि जमीन उपजाऊ हो जाये. बुवाई करने के लिए अच्छे बीज का चयन करें. बीज को मेड बनाकर बुवाई करने में फसल की अच्छी पैदवार होती है. बुवाई के तुरंत बाद हल्की सिंचाई करें. इससे किसान की फसल अच्छी तरह तैयार हो जाती. मूली की फसल में गर्मी के मौसम में नमी बनाए रखना बहुत जरूरी होता है, इसलिए 4 से 5 दिन के अंतराल पर सिंचाई करते रहें. खेत में पानी का ज्यादा भराव न हो, वरना फसल खराब हो सकती है.

45 से 50 दिन में कटाई के लिए तैयार 

फसल मे समय-समय पर निराई-गुड़ाई करना जरूरी होता है, ताकि फसल में खर पतवार ना हो क्योंकि खर पतवार फसल की बढ़त को कमजोर कर देती है साथ ही, कीट और रोगों से बचाव के लिए जैविक या उचित दवाइयों का इस्तेमाल करें. मूली की फसल लगभग 45 से 50 दिन में कटाई के लिए तैयार हो जाती है. जिससे उनकी आमदनी और बढ़ जाती है. कृषि वैज्ञानिक भगवती प्रसाद मौर्य ने बताया की ग्रीष्मकालीन मूली की बुवाई करने का उपयुक्त समय मार्च और अप्रैल का महीना होता है, जिससे वह बुवाई कर सकता है. ग्रीष्मकालीन के मौसम में मूली की बुवाई करने का 40 से 45 तापमान सहन करता है.

मूली की बुवाई जब भी करें उसे समय नाली जरूर बनाएं क्योंकि मेड में बीच की बुवाई करने से फसल की बढ़त और पैदावार अधिक होती है और उसमें पानी से सड़ने का डर भी नहीं रहता है. अगर फसलों में पानी का रुक होता है तो फसल सढ़कर बर्बाद हो जाती है.  मूली की बुवाई करने में एक बीघा जमीन में लगभग 18 से 20 हजार की लागत खर्च होती है और यह फसल 45 से 50 दिनों में तैयार हो जाती है. बात करें मुनाफे की तो वह अच्छा मुनाफा भी कमा लेता है क्योंकि गर्मियों के समय में मूली की डिमांड अधिक होती है और उसका अच्छा भाव होता है. मूली 50 से 60 रुपए प्रति किलो के भाव से बाजारों में बिक जाती है इस तरह से किस मूली की फसल तैयार करके कम समय मे 70 से 80 हजार तक की आमदनी कमा सकता है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP