हनुमान जयंती पर चित्रकूट में अद्भुत नजारा, बजरंगबली को चढ़ा सवा पांच कुंटल का लड्डू, यहां की अनोखी मान्यता
चित्रकूट: पूरे देश में आज हनुमान जयंती का पर्व आस्था, उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. लेकिन धर्मनगरी चित्रकूट में इस बार का उत्सव कुछ अलग ही छटा बिखेरता नजर आ रहा है. शिवरामपुर स्थित प्रसिद्ध लईना बाबा सरकार मंदिर में भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर दिशा जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठी.
यहां लाखों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर सवा पांच लाख हनुमान चालीसा का पाठ कर एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. इसके साथ ही आए हुए भक्तों के खान-पान के लिए चित्रकूट की जनता ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर उनकी सेवा की है.
सवा पांच लाख कुंतल का बनाया गया लड्डू
बता दें कि सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिली हैं. दूर-दराज से आए भक्तों ने पहले दर्शन-पूजन किया और फिर सामूहिक पाठ में शामिल होकर भक्ति की अद्भुत मिसाल पेश की. मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा की गूंज ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया है. हर कोई अपने-अपने तरीके से बजरंगबली को प्रसन्न करने में लगा नजर आया है.
जानकारी के लिए बता दें कि बजरंग बलि को मंदिर ट्रस्ट की ओर से देसी घी, मेवे और विशेष सामग्री से तैयार किया गया, सवा पांच लाख कुंटल का बनाया गया लड्डू चढ़ाया गया है, जो अपने आप को खास रहा है. साथ ही चर्चा का केंद्र भी बना रहा है. श्रद्धालु इस विशाल प्रसाद के दर्शन कर खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं.
खुदाई के दौरान प्रकट हुई मूर्ति
वही मंदिर के पुजारी भैयन महाराज ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि यहां विराजमान हनुमान जी की मूर्ति खुदाई के दौरान प्रकट हुई थी, जिसके बाद वर्ष 2005 में मंदिर का निर्माण कराया गया. तब से यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है. कहा जाता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है.
मंदिर में पिछले 21 वर्षों से लगातार 24 घंटे सीताराम नाम का अखंड पाठ चल रहा है, जो इस स्थान की आध्यात्मिक ऊर्जा को और भी प्रबल बनाता है. हनुमान जयंती के अवसर पर यहां विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया है. हमारे यहां मुंबई, पानीपत, गोरखपुर, मध्य प्रदेश सहित अन्य कई जिलों से भक्त लाखों की संख्या में आए हुए हैं और दक्षिणमुखी हनुमान के दर्शन कर रहे हैं.
महिला श्रद्धालु बोली नजारा अद्भुत
वही लैन बाबा सरकार पहुंची महिला श्रद्धालु अर्चना उपाध्याय ने लोकल 18 को बताया कि आज हमारे चित्रकूट के लिए बड़ी हर्ष की बाते की. आज हनुमान जयंती पर लाखों की संख्या में भक्ति लेना बाबा सरकार में आए हुए हैं, जहां भक्त नारियल का भोग लगाकर अपनी मनोकामनाओं की विनती कर रहे हैं. उनका कहना है कि आज तक शायद किसी मंदिर में शायद सवा पांच कुंटल का एक लड्डू का भोग नहीं लगाया गया है. यह हमारे लिए काफी गर्व की बात है कि हमारे चित्रकूट के हनुमान मंदिर में यह भोग लगा है और पूरा मंदिर भक्ति में नजर आ रहा है.