विनोद खन्ना का ब्लॉकबस्टर गाना, पत्नी को यादकर फूट-फूटकर रोए सुपरस्टार, धोखा खाए आशिकों के लिए करता मरहम का काम

Share to your loved once


Last Updated:

विनोद खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर विलेन की थी. लेकिन रोमांटिक हीरो बनते ही उनकी पूरी इमेज ही बदल गई. अपने करियर में उन्होंने कर हिट फिल्में और गाने दिए हैं. लेकिन साल 1989 में आई फिल्म का गाना तो आज भी धोखा खाए आशिकों के दर्द में मरहम का काम करता है.

नई दिल्ली. विनोद खन्ना ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. उनके कई किरदार तो अमर हो गए हैं. इन्हीं में से एक है, साल 1989 में आई फिल्म का एक ब्लॉकबस्टर गाना, जिसमें वह फूट-फूटकर रोते हैं.

साल 1989 में यश चोपड़ा एक फिल्म लेकर आए थे, जिसका नाम है चांदनी. फिल्म में विनोद खन्ना ने ललित नाम के शख्स का किरदार निभाया था. इस फिल्म में जूही चावला ने उनकी पत्नी का रोल निभाया था.

एक्शन हीरो के तौर पर पहचाने जाने वाले विनोद खन्ना के लिए ये अलग तरह की इमेज वाली करना आसान नहीं था. क्योंकि फैंस उन्हें इस रोल में स्वीकार करते या नहीं इसका सभी को डर था. लेकिन उन्होंने ये रोल किया और फिल्म सुपरहिट हुई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म चांदनी में विनोद खन्ना और जूही चावला के अलावा ऋषि कपूर और श्रीदेवी लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म के लव ट्रांयगल ने तो लोगों का दिल जीता ही, साथ ही फिल्म के गानों ने भी लोगों को दीवाना बना दिया था.

फिल्म के गाने, तेरे मेरे होठों पर, चांदनी ओ मेरा चादंनी, मेरे हाथों में नौ नौ चुड़िया हैं, आ मेरी जान मैं तुझमें अपनी जान रख दूं, तू मुझे सुना मैं तूझे सुनाओं और लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है, जैसे कई ऐसे गाने थे, जिन्हें लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं.

लेकिन इनमें लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है, गाना तो इतना पसंद किया गया था कि आज सालों बाद भी इस गाने को लोग भूल नहीं पाए हैं. फिल्म के इस गाने ने विनोद खन्ना, श्रीदेवी और उनके दोस्तों को अपने घर लाते हैं और बारिश आते ही वह अपनी पत्नी यानी जूही को याद करने लगते हैं.

इस गाने में विनोद खन्ना बिलख-बिलख कर रोते हुए गाना गाते हैं.वहीं श्रीदेवी बारिश में पीली साड़ी पहने मौसम का आनंद ले रही होती है. इस गाने को आवाज अनुपमा देशपांडे और सुरेश वाडकर ने दी है.

गाने के बोल में इतना दर्द भरा है कि आज भी सुनते ही लोग अपनी पुरानी यादों में खो जाते हैं. गाने के वो कुछ ऐसे भी दिन थे, वो जब हम मिले थे, तो ऐसे हैं कि प्यार में धोखा खाए आशिकों का तो आज भी सुनकर कलेजा छलनी हो जाता है. ये गाना आज भी उनके दर्द का मरहम का काम करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP