Personality Traits: आपमें लीडरशिप क्वालिटी हैं या आप जिद्दी हैं? पैरों की ऊंगलियों में छिपा है इसका सीक्रेट, जानें रोमन, ग्रीक पैरों का मतलब

Share to your loved once


Last Updated:

Personality Traits : क्या आप जिद्दी हैं या आपमें लीडरशिप क्वालिटी है या आप बहुत सफल होने वाले हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ये सारी बातें आपके पैरों की ऊंगलियों में छिपे हो सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार के शरीर की बनावट हमारे आंतरिक गुणों का दर्पण होती है. पैरों का आकार, उंगलियों की लंबाई और उनका ढलान महज एक शारीरिक संरचना नहीं बल्कि आपकी सोच, व्यवहार और नेतृत्व क्षमता का संकेत देते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर की बनावट खासकर हाथ, चेहरा और पैरों का आकार व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ सीक्रेट बताता है. इसी तरह कहा जाता है कि पैरों की बनावट भी इंसान की सोच, व्यवहार और व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बता सकती है. यानी आपके पैरों की बनावट किस तरह से है, इससे यह जाना जा सकता है कि आपका व्यक्तित्व कैसा है.

हर व्यक्ति के पैर एक जैसे नहीं होते. कुछ लोगों के पैर लंबे होते हैं, कुछ के बराबर आकार के तो कुछ के अलग और खास बनावट वाले होते हैं. इन अलग-अलग आकारों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ समझा जा सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आइए जानते हैं कि किसी व्यक्ति के पैर उसकी सोच, व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में क्या-क्या संकेत देते हैं.

सबसे पहले रोमन पैर के आकार की बात करें तो इसमें पहली तीन उंगलियां लगभग बराबर लंबाई की होती हैं जबकि बाकी दो थोड़ी छोटी होती हैं. जिन लोगों के पैर इस प्रकार के होते हैं वे आमतौर पर मिलनसार और आत्मविश्वासी होते हैं. उन्हें नए लोगों से मिलना और नई चीजें सीखना पसंद होता है. ऐसे लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता भी मजबूत होती है और वे काम को अलग और खास तरीके से पूरा करने में आगे रहते हैं. हालांकि कभी-कभी इनमें जिद्दी स्वभाव भी देखने को मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चौकोर (स्क्वेयर) पैर के आकार में सभी उंगलियां लगभग बराबर लंबाई की होती हैं. ऐसे लोग आमतौर पर बहुत प्रैक्टिकल सोच रखते हैं और हर काम को समझदारी से करते हैं. वे जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं और मेहनत करना उनकी सबसे बड़ी खासियत होती है. समय का सही उपयोग करना इन्हें अच्छी तरह आता है. ये लोग अपनी बात के पक्के होते हैं और एक बार वादा कर लें तो उसे जरूर निभाते हैं. समस्याओं को सुलझाने में भी ये माहिर होते हैं. इनके धैर्य और दृढ़ता से दूसरे लोग काफी प्रभावित होते हैं.

ग्रीक पैर के आकार में दूसरी उंगली अंगूठे से बड़ी होती है. ऐसे लोग आमतौर पर बहुत रचनात्मक और कल्पनाशील होते हैं. इन्हें नई-नई चीजें सोचने और चुनौतियों को स्वीकार करने में मजा आता है. इनका आत्मविश्वास काफी मजबूत होता है और ये मानते हैं कि वे कोई भी काम कर सकते हैं. जोखिम लेने से ये बिल्कुल नहीं डरते और नए अवसरों को अपनाने में आगे रहते हैं. साथ ही ये दूसरों को प्रेरित करने और उनका हौसला बढ़ाने में भी सक्रिय रहते हैं, जिससे लोग इनसे प्रभावित होते हैं.

मिस्री (इजिप्शियन) पैर के आकार में अंगूठा सबसे बड़ा होता है और बाकी उंगलियां क्रमशः छोटी होती जाती हैं. ऐसे लोग आमतौर पर स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहते हैं. इनमें रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति भरपूर होती है. ये अपने फैसलों पर पूरा भरोसा रखते हैं और दूसरों के प्रभाव में आसानी से नहीं आते. जिन लोगों पर ये भरोसा करते हैं, उनके प्रति बहुत वफादार होते हैं. साथ ही ये राज़ रखने में माहिर होते हैं और दूसरों का विश्वास बनाए रखना अच्छी तरह जानते हैं.

कुल मिलाकर पैरों के आकार के आधार पर व्यक्तित्व का अनुमान लगाना एक दिलचस्प विषय है. इसे पूरी तरह से सच नहीं माना जा सकता, लेकिन यह कुछ हद तक किसी व्यक्ति के स्वभाव और गुणों को समझने में मदद कर सकता है. हर इंसान अलग और खास होता है, इसलिए इन बातों को अंतिम सत्य नहीं मानना चाहिए. इन्हें केवल एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में देखना चाहिए. अपने व्यक्तित्व को समझने के लिए यह एक रोचक तरीका हो सकता है, लेकिन इसे पूरी तरह सही मानना जरूरी नहीं है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP