Nuwan Thushara IPL controversy: IPL के लिए अपने ही देश से बगावत! RCB के प्लेयर ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

IPL के लिए अपने ही देश से बगावत! RCB के प्लेयर ने SLC पर किया कोर्ट केस

Last Updated:

Nuwan Thushara IPL controversy: श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में खेलने के लिए गुरुवार को अदालत से हस्तक्षेप करने की मांग की क्योंकि देश के क्रिकेट बोर्ड ने फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहने के कारण उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से इनकार कर दिया था.

IPL के लिए अपने ही देश से बगावत! RCB के प्लेयर ने SLC पर किया कोर्ट केसZoom

नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

नई दिल्ली: श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने अपने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को कोर्ट में घसीट लिया है. आईपीएल 2026 से पहले फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद तुषारा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल एनओसी देने से इनकार कर दिया था. इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने खरीदा था, उन्होंने कोलंबो जिला न्यायालय में मामला दायर कर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को एनओसी जारी करने का आदेश देने की मांग की है. इस मामले की सुनवाई नौ अप्रैल को होगी.

जानबूझकर फिटनेस टेस्ट में किया गया फेल?
स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार 2022 से अपने देश के लिए 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके इस खिलाड़ी ने दलील दी है कि एसएलसी के साथ उनका अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो गया था और वह इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं. तुषारा ने कहा कि उन्होंने एसएलसी को अपना अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त करने की अपनी इच्छा के बारे में बता दिया था, उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में फिटनेस टेस्ट में असफल होने के कारण एनओसी नहीं देने के फैसले को अदालत को रद्द कर देना चाहिए.

ऑक्शन में आरसीबी ने 1.6 करोड़ में खरीदा था
एसएलसी ने राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए फिटनेस टेस्ट अनिवार्य कर दिया है. तुषारा ने कहा कि उनकी फिटनेस का स्तर कभी भी कम नहीं पाया गया और उन्हें पहले भी एसएलसी ने इसी तरह के फिटनेस स्तर पर खेलने की अनुमति दी थी. तुषारा को आरसीबी ने 2025 में 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था, उन्होंने पिछले सीजन में टीम की तरफ से एक मैच खेला था. इस तेज गेंदबाज ने अभी तक कुल मिलाकर 137 टी-20 मैचों में 21.25 के औसत से 174 विकेट लिए हैं.

(एजेंसी से इनपुट के साथ)

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP