खीरा, लौकी, बूंदी छोड़ें, एक बार ट्र्राई करें मिक्स वेज रायता, पेट को दे ठंडक, स्वाद ऐसा कि चाट जाएं कटोरी

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

खीरा, लौकी, बूंदी छोड़ें, एक बार ट्र्राई करें मिक्स वेज रायता, 15 मिनट रेसिपी

Last Updated:

Mix Veg Raita Summer Special: गर्मी में कुछ ठंडा खाने की बहुत इच्छा होती है. इस क्रम में आप मिक्स वेज रायता बना सकते हैं. यह स्वाद में तो बेहतरीन होता ही है साथ ही पेट को ठंडक भी देता है. खास बात यह है कि इसकी रेसिपी बहुत आसान है और यह झटपट तैयार हो जाता है.

गर्मियों का मौसम आते ही हर किसी का मन ठंडी और हल्की चीजें खाने का करता है. ऐसे में अगर खाने के साथ कुछ ऐसा मिल जाए जो स्वादिष्ट भी हो और शरीर को ठंडक भी दे, तो बात ही क्या है. रायता इसी तरह की एक बेहतरीन डिश है, जो खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है. आमतौर पर लोग बूंदी, आलू या लौकी का रायता बनाते हैं, लेकिन इस बार कुछ नया ट्राई करते हैं.

मिक्स वेज रायता एक ऐसा विकल्प है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है. इसमें कई तरह की ताजी सब्जियां डाली जाती हैं, जिससे इसका टेस्ट और भी शानदार हो जाता है. यह रायता खासतौर पर गर्मियों में बहुत पसंद किया जाता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है.

इस रायते को बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद साधारण सामग्री से ही इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है. दही इसका मुख्य कंटेंट होता है, जिसमें अलग-अलग सब्जियां मिलाकर इसे और भी हेल्दी बना दिया जाता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. मिक्स वेज रायता बनाने के लिए टमाटर, गाजर, खीरा, प्याज, मिर्च, धनिया पत्ता, और सभी मसालों की जरूरत होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले आपको खीरा, टमाटर, प्याज, मिर्च, धनिया पत्ता और गाजर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है. ध्यान रखें कि सब्जियां ताजी हों, ताकि रायते का स्वाद और भी बढ़िया आए. खीरा खासतौर पर शरीर को ठंडक देने का काम करता है, इसलिए इसे जरूर शामिल करें.

इसके बाद एक बर्तन में दही को अच्छी तरह फेंट लें, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे. अब इसमें लहसुन का पेस्ट डालें. इससे रायते में हल्की तीखापन और अलग फ्लेवर आ जाएगा. फिर इसमें कटी हुई सभी सब्जियां डालकर अच्छे से मिला लें.

अब इसमें स्वाद अनुसार नमक डालें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया मिला दें. यह रायते को फ्रेश और खुशबूदार बना देता है. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद आपका बेस तैयार हो जाता है, जो दिखने में भी काफी आकर्षक लगता है.

इसके बाद एक छोटा पैन लें और उसमें थोड़ा सा तेल गरम करें. जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें हींग, जीरा और कटा हुआ लहसुन डालकर तड़का तैयार करें. यह तड़का रायते में डालते ही इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है और खुशबू भी लाजवाब हो जाती है.

अब तैयार तड़के को रायते के ऊपर डाल दें और हल्के हाथ से मिला लें. आपका स्वादिष्ट मिक्स वेज रायता तैयार है. इसे आप रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं. एक बार इसे खाने के बाद यकीन मानिए, आप बार-बार इसे बनाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP