स्टेडियम में लात-घूंसों की बरसात, पुलिस के सामने गुंडागर्दी, IPL मैच बना WWE का अखाड़ा
Last Updated:
DC vs LSG match fight break out between fans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पांचवां मैच लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. दोनों टीमें इस मैच के लिए लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर उतरी थी. इस दौरान मैच देखने आए फैंस के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

लखनऊ और दिल्ली के बीच मुकाबले के दौरान आपस में भिड़े फैंस
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. सीजन के इस 5वें मैच को देखने के लिए पूरा स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा हुआ था. मैच के दौरान ही स्टेडियम के एक हिस्से में फैंस के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर भारी बवाल हो गया. मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि पुलिस के सामने ही जमकर लात-घूंसे चलने लगे.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें