hanuman jayanti 2026 upay or totke in hindi | हनुमान जयंती पर करें ये चमत्कारिक टोटके, रातों रात बदल जाएगी आपकी किस्मत
Last Updated:
Hanuman Jayanti 2026 Upay: आज देशभर में हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन व्रत रखकर हनुमानजी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी दूर रहता है. हनुमान जयंती के दिन अगर आप कुछ विशेष उपाय करते हैं तो यह रातों रात आपकी किस्मत को बदल सकते हैं. आइए जानते हैं हनुमान जयंती के दिन किए जाने वाले उपाय के बारे में…
Hanuman Jayanti 2026 Upay: हनुमान जयंती का पर्व आज देशभर में मनाया जा रहा है, हर वर्ष यह पर्व चैत्र पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस दिन भक्त हनुमान की विधि-विधान से पूजा कर उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं. तंत्र शास्त्र के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन किए गए विशेष उपाय और टोटके व्यक्ति के जीवन में आ रही बाधाओं, आर्थिक तंगी, भय और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक होते हैं. ये उपाय बेहद सरल हैं लेकिन इनका प्रभाव ऐसा है कि रातों रात आपकी किस्मत बदल सकते हैं. इन उपायों के करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है और हनुमानजी का आशीर्वाद भी मिलता है. आइए जानते हैं हनुमान जयंती के दिन किए जाने वाले इन उपाय के बारे में…
हनुमान जयंती पर हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए आप व्रत रखकर हनुमान मंदिर जाएं. मंदिर जाकर बजरंगबली को सिंदूर में चमेली का तेल मिलकर चोला अर्पित करें. साथ ही बूंदी या ताजा इमरती का भोग भी लगाएं. ऐसा करने से जीवन में चल रही सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है और नौकरी व कारोबार में अच्छी सफलता मिलती है.
हनुमान जयंती के दिन सुबह और शाम के समय 5 चमेली के तेल का दीपक जलाकर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें, इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ भी करें. साथ ही शाम के समय एक नारियल पर कामिया सिंदूर और अक्षत अर्पित करके पूजा करें. फिर इसे हनुमान मंदिर में अर्पित कर दें. ऐसा करने से धन संबंधित समस्या दूर होगी और धन प्राप्ति के मार्ग भी बनेंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
हनुमान जयंती के दिन हनुमानजी को गुलाब की माला और एक विशेष पान का बीड़ा अर्पित करें. बीड़ा में ध्यान रखें कि केवल कत्था, गुलकंद, सौंफ, सुमन कतरी आदि चीजें अर्पित करें. बीड़ा में ध्यान रखें कि चूना, सुपारी जैसी चीजें ना हों. ऐसा करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है और जीवन में हनुमानजी के आशीर्वाद से सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है.
हनुमान जयंती के दिन 11 पीपल के पत्ते लें और उनको अच्छे साफ करके गंगाजल से छिड़काव करें. इसके बाद सच्ची श्रद्धा के साथ चंदन या कुमकुम से श्रीराम लिखें. सभी पत्तों पर श्रीराम लिखकर एक माला बना लें और हनुमानजी को पहना दें. लेकिन ध्यान रहे कि पीपल के पत्ते कहीं से भी कटे-फटे ना हों. ऐसा करने से सभी तरह के कर्ज से मुक्ति मिलती है और हनुमानजी की कृपा से धन आगमन के मार्ग भी बनते हैं.
हनुमान जयंती के दिन पीपल पर जल, सिंदूर, अक्षत अर्पित करें और चमेली के तेल का दीपक भी जलाएं. इसके बाद हाथ जोड़कर अपने मन की बात कह दें. इसके बाद सीधे घर जाएं और किसी भी हालात में पीछे मुड़कर ना देखें. साथ ही शाम के समय 5 देसी घी का रोट बनाकर हनुमानजी को भोग भी लगाएं. ऐसा करने से शनि दोष समेत पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है.