ऋषि कपूर की हीरोइन, जिसके पति को मिला हनुमान के रोल से स्टारडम, ससुर को तो ताउम्र मिली थी पहचान

Share to your loved once


Last Updated:

कल यानी गुरुवार को श्रीरामचंद्र के परम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. संकट मोचन की भक्ति, साहस, शक्ति और निष्ठा के रोल निभाकर कई एक्टर को बड़ी सफलता मिली है.ऋषि कपूर की एक हीरोइन के ससुर और पति तो इस रोल से स्टार बने हैं.

ख़बरें फटाफट

 ऋषि कपूर की हीरोइन, जिसके पति को मिला हनुमान के रोल से स्टारडमZoom

नई दिल्ली. फिल्मों में आपने कई एक्टर्स को भगवान हनुमान के रोल में देखा होगा. इनमें एक तो ताउम्र इसी रोल से पहचान मिली है. हम बात कर रहे हैं ऋषि कपूर संग नजर आ चुकी उस हसीना के सुसर और पति की जिन्होंने इस रोल में एक्टिंग से ताउम्र पहचाना गया.

वो जानी मानी एक्ट्रेस कोई और नहीं फराह नाज हैं. वही फराह नाज जिन्होंने फिल्म ‘नसीब अपना अपना’ में ऋषि कपूर के साथ काम किया था. ऋषि कपूर और फराह की जोड़ी फिल्म में काफी पसंद की गई थी.

ससुर को रोल से मिली थी बड़ी पहचान

फराह ने विंदू दारा सिंह से शादी की थी. विंदू जाने माने एक्टर दारा सिंह के बेटे हैं, जो मशहूर पहलवान थे. वह पहलवान होने के साथ-साथ उम्दा एक्टर भी थे. साल 1976 की फिल्म ‘बजरंगबली’ में उन्होंने हनुमान का रोल निभाकर इतिहास रच दिया था. दारा सिंह इस फिल्म के बाद रामानंद सागर के पॉपुलर टीवी शो ‘रामायण’ में भी नजर आए थे. इस शो में भी उनका हनुमान वाला किरदार इतना पसंद किया गया था कि घर-घर में उन्हें बड़ी पहचान मिली थी. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पूरे शो के लिए दारा सिंह को सिर्फ 35 लाख रुपये मिले थे.

करियर में दे चुकीं कई हिट

मुमताज को बनाया स्टार

दारा सिंह की लंबाई 6 फुट से ज्यादा और वजन लगभग 127 किलोग्राम था.उन्होंने फिल्मी दुनिया में भी बहुत काम किया है. मुमताज का करियर बनाने वाले दारा सिंह ने उनके साथ कई फिल्मों मे्ं काम किया था. खुद मुमताज कहती हैं कि जब सभी ने उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया था. उस वक्त दारा सिंह ही अकेले थे, जिन्होंने एक्ट्रेस के साथ काम किया था.

बता दें कि दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह भी अपने पिता दारा सिंह की तरह श्रीराम भक्त हनुमान की भूमिका में नजर आ चुके हैं. ‘जय वीर हनुमान’ और ‘विष्णु पुराण’ जैसे शोज में उन्होंने हनुमान का रोल निभाकर खूब वाहवाही लूटी थी.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP